18 APRTHURSDAY2024 11:46:26 PM
Nari

Sweet Pumpkin

  • Updated: 08 Jun, 2017 04:16 PM
Sweet Pumpkin

पंजाब केसरी (जायका) : मीठा खाना तो अधिकत्तर सबको पंसद होता है। आज हम आपको कद्दू की एक खास डिश Sweet Pumpkin की रैसिपी बताएंगे। जिसे आप घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

सामग्री
5 अंडे
250 ग्राम शक्कर
2 पंडन के पत्ते(Pandan Leaves)
500 मि.ली नारियल का दूध
1 छोटा कद्दू

विधि
1. सबसे पहले कद्दू को धोकर साफ करें। फिर इसे ऊपर से काट कर बीज निकाल दें।
2. अब एक पैन में नारियल का दूध, पंडन के पत्ते और शक्कर डालकर गर्म करें।
3. फिर अंडे को धीरे से तोड़कर नारियल के दूध के मिश्रण में डालें।
4. इसके बाद एक मलमल के कपड़े में मिश्रण को छान लें और इसे कद्दू में डाल दें।
5. अब कद्दू को 40-45 मिनट के लिए भाप में पकाएं। 
6. Sweet Pumpkin तैयार है। इसे ठण्डा करके सर्व करें।

Related News