25 APRTHURSDAY2024 12:18:15 PM
Nari

करीना की तरह ही स्टाइलिश है उनका गर्ल गैंग(देखें तस्वीरें)

  • Updated: 06 Mar, 2017 06:53 PM
करीना की तरह ही स्टाइलिश है उनका गर्ल गैंग(देखें तस्वीरें)

फैशनः दोस्ती एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ता है। हर किसी लाइफ में दोस्त एक अहम हिस्सा होते है। जहां एक तरफ फैमिली जरूरी है वहीं दोस्ती भी लाइफ में खास जगह रखती हैं। कई लोगों की दोस्ती एेसी होती है जो दुनिया में एक मिसाल कायम करती है। एेसी ही दोस्ती बॉलीवुड में भी देखनी को मिलती है। 

अधिकतर लोगों का सोचना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं होता। उनके बीच में हमेशा कैटफाइट्स ही होती है। अगर आप भी एेसा सोचते हैं तो आप गलत है। बॉलीवुड में करीना कपूर खान और उनकी गर्ल गुप्र एक दोस्ती की मिसाल है। वैसे तो बेबो के कई दोस्त हैं लेकिन उनकी गर्ल गैंग उनके सबसे करीब है। आपको बता दें कि उनकी गर्ल गैंग में अमिता अरोड़ा,मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन करिश्मा कपूर शामिल हैं।

इस गैंग की सभी डीवाज अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती है। कोई अपनी हॉटनेस के लिए फेमस है तो कोई अपने क्लासी लुक के लिए। यह गर्ल गैंग आए दिन किसी न किसी जगह इकट्ठे होकर टाइम स्पेंड करती है। वह अपने सोशल अंकाउट पर अपने गैंग की तस्वीरें शेयर करती रहती है। बेबो के प्रैग्नेंसी पीरियड में भी उनकी गर्ल गैंग उनके साथ रही। अमिता अरोड़ा बेबो को फिटनेस के कई टिप्स भी देती है। आज हम आपको इस गर्ल गैंग की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिसमें सभी काफी कूल अंदाज में दिखाई दे रही हैं। 

Related News