25 APRTHURSDAY2024 1:46:28 PM
Nari

पार्टी में इस अंदाज में पहुंचे सेलेब्स, साड़ी में दिखीं रवीना

  • Updated: 11 Apr, 2017 06:37 PM
पार्टी में इस अंदाज में पहुंचे सेलेब्स, साड़ी में दिखीं रवीना

पंजाब केसरी(फैशन): बॉलीवुड में आए दिन सेलेब्स किसी न किसी पार्टी या अवार्ड फंक्शन में दिखाई देती हैं। कल रात मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की पार्टी में कई स्टार पहुंचे। बॉलीवुड स्टार के अलावा क्रिकेटर्स भी इस पार्टी का हिस्सा बने। आपको बता दें कि आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स के 10 साल पूरे होने पर यह पार्टी रखी गई थी।

पार्टी में हरभजन सिंह पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया के साथ दिखाई दिए। गीता ने ब्लू कलर की ड्रैस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने डार्क मेकअप किया हुआ था। उनकी बेटी हिनाया ने येलो कलर की फ्राक पहनी हुई थी।

PunjabKesari

पार्टी में दीपिका पादुकोण स्टाइलिश लुक में नजर आईं। दीपिका ने व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक पेंट वियर की हुई थी। फुटवियर में दीपिका ने ब्लैक और व्हाइट कलर की पेसिंल स्टाइल हाई हील्स वियर की हुई थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो दीपिका ने सिंपल पोनी बनाई हुई थी। अपनी लुक को पूरा करते हुए उन्होंने ब्लैक पर्स कैरी किया था। 

PunjabKesari
बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रवीना टंडन भी पार्टी में ट्रैडीशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने लाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसके साथ हेयरबन बनाया हुआ था। इसके अलावा जॉन अब्राहम, राहुल बोस, सचिन तेंडुलकर और कई सेलेब्स पार्टी के गेस्ट बने। तो चलिए देखे इन सेलेब्स की शानदार तस्वीरें। 
PunjabKesari
PunjabKesari

Related News