20 APRSATURDAY2024 12:52:46 PM
Nari

हरदम दिखें स्टाइलिश, पर्सनैलिटी को यूं करें अपडेट!

  • Updated: 28 Feb, 2017 06:20 PM
हरदम दिखें स्टाइलिश, पर्सनैलिटी को यूं करें अपडेट!

फैशन: स्टाइलिश कौन नहीं दिखना चाहता है। अगर आपको आपको फैशन ट्रैंड्स और बेसिक्स की पूरी-पूरी जानकारी है तो आप हमेशा और हर जगह स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आ सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ स्मार्ट शॉपिंग करने की और कुछ अपने स्टाइल में बदलाव लाने की जरूरत है। 


स्मार्ट शॉपिंग टिप्स

- कपड़े खरीदते समय ध्यान रखें कि इस तरह के आउटफिट्स लें, फैशन बदलने पर ऑल्टर कर के जिनका स्टाइल चेंज किया जा सके।

- सिंपल ड्रैस को पार्टी लुक देने के लिए एक्सेसरीज का सही इस्तेमाल करें, आप स्मार्ट, सीक्वेंस वाली या शिमरी बैल्ट ड्रैस के साथ पहनें या सिंपल कुर्ती पर हैवी ईयर रिंग्स पहनें। ईयररिंग्स की जगह आप चाहें, तो हैवी दुपट्टा भी ले कर अपनी सिंपल सी कुर्ती को पार्टी लुक दे सकती हैं।

- यदि जींस के साईज को लेकर कंफ्यूजन हो तो एक साईज बड़ा लेने की अपेक्षा एक साईज छोटा लें, क्योंकि जींस बाद में लूज होती है।

- सिंपल टी शर्ट पर ब्राईट कलर का स्टोल पहनें या उसे जैकेट के साथ पेयर करें।

- आप स्टेटमेंट नेक पीस या ईयर रिंग्स या फिर रिस्ट वॉच से भी स्मार्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं।

- जंप सूट्स, प्लाजो और क्रॉप्ड टॉप्स भी बहुत फैशन में हैं, डिफरेंट लुक के लिए इन्हें जरूर ट्राई करें। बॉडी शेप के अनुसार ड्रैस सिलेक्शन

- यदि आप लंबी हैं, तो सिंगल कलर पहनने से बचें तथा दो कलर्स को कंबाइन कर के पहनें।

- हॉरिजांटल लाइन्स वाले कपड़ेे सिलेक्ट करें, इससे आपकी हाईट बैलेंस लगेगी।

- अगर आप दुबली-पतली हैं, तो लेयर्ड टाईट फिटेड कपड़े अवॉयड करें और ऐसे फैब्रिक चुनें, जो आपकी बॉडी को वॉल्यूम दें, लेयर्ड आउटफिट आपके लिए प्रफैक्ट हैं।

- यदि आपका फेस चब्बी है, तो लांग डैंग्लिंग ईयर रिंग्स पहनें। यदि लंबी नजर आना चाहें। 

- ड्रैसेस और शॉट्र्स या तो बहुत ही लांग या एकदम शॉर्ट पहनें।

- फ्लेयर्ड जींस ट्राई करें। हाई वेस्ट बॉटम्स आपको टॉल दिखाएंगे, चाहे पैंट्स हों या स्कर्ट, उसके साथ हाई वेस्ट पहनें, बेहतर होगा कि इनके साथ क्रॉप्ड टॉप पहनें।

- ओवर साइज्ड बैग्स और एक्सेसरीज यूज न करें। रोजाना हाई हील्स पहनना तो संभव नहीं, तो जब फ्लैट्स पहनने हों तो पॉइंटेड फ्लैट्स पहनें।

- बहुत लंबे बालों की अपेक्षा शॉर्ट हेयर रखें या ऐसा स्टाइल बनाएं कि आपकी गर्दन और कंधे नजर आएं, इससे आप लंबी लगेंगी।

- वी नेक लाइन्स पहनें। कांप्लेक्शन के अनुसार कलर सिलेक्शन व्हीटिश कांप्लेक्शन
आप पर स्काई ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर्स अच्छे लगेंगे, यदि रात को कहीं जाना हो, तो रात में डीप रेड, फुशिया और येलो कलर्स आप को हॉट लुक देंगे।

- फेयर कांप्लेक्शन

यूं तो इस कांप्लेक्शन पर सभी कलर्स अच्छे लगते हैं, परंतु आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी कलर का डीप शेड ही चुनें, जैसे कि ब्लू कलर में स्काई ब्लू
की जगह डीप ब्लू सिलेक्ट करें।

- डस्की कांप्लेक्शन

इलेक्ट्रिक ब्लू, रॉयल पर्पल और ब्राईट पिंक जैसेकलर्स आपकी स्किन टोन के लिए प्रफैक्ट हैं।


इन चीजों को अपने वॉर्डरोब में शामिल करें।

- ब्लैक, ब्लू और व्हाइट जींस
- स्मार्ट ब्लैक जैकेट या ब्लेजर, लेदर जैकेट एवं लेदर बेल्ट।
- क्लासिक व्हाइट शर्ट
- पेंसिल स्कर्ट
- एलबीडी अर्थात लिटिल ब्लैक ड्रेस
- टेलर्ड पैंट्स
- ब्लैक और न्यूड कलर के हील्स
- ब्लैक और ब्राउन बूट्स
- ब्राईट प्रिंटेड स्कार्फ
- ब्लैक, ग्रे और व्हाइट बेसिक टी शर्ट
- हैंड बैग और पार्टी क्लच


                                                                                                                                                                    हेमा शर्मा

Related News