16 APRTUESDAY2024 8:44:37 AM
Nari

स्ट्रॉबेरी फेस मास्क से दें खूबसूरती को निखार

  • Updated: 18 Nov, 2016 01:04 PM
स्ट्रॉबेरी फेस मास्क से दें खूबसूरती को निखार

कुदरती निखार पाने के लिए लड़कियां बहुत से ट्रीटमेंट करवाती हैं। इसके लिए कैमिक्ल युक्त फेस मास्क लगाने से निखार तो आता है लेकिन कुछ समय बाद इससे त्वचा खराब भी होनी शुरू हो जाती है। आज हम जिस चीज से फैस मास्क बनाने की बात कर रहे हैं वो है स्ट्राबेरी। स्ट्राबेरी में पाया जाने वाला इलैजिक अम्ल कौलैजेन को टूटने से बचाता है। जिससे झुर्रियां नहीं पड़ती। आइए जानते हैं इसे लगाने का तरीका...

इससे डैड स्किन और खुले रोम छिद्र की समस्या दूर हो जाती है। इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं। 


सामग्री

- 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच पाऊडर वाला दूध

विधि

1. सबसे पहले स्ट्राबेरी को बारीक पीस लें। 
2. इसमें नींबू का रस और दूध का पाऊडर मिलाकर मास्क तैयार कर लें। 
3. इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। जब मास्क को पानी से गिला करें और हल्के हाथों से मसाज करें। 
4. इसके बाद पानी में गुनगुने पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर चेहरे को धोएं।
 

Related News