19 APRFRIDAY2024 10:56:33 PM
Nari

अजीब म्यूजियम! प्राइवेट प्रार्ट्स ही नहीं, देखने को मिलेगा बहुत कुछ

  • Updated: 17 Mar, 2017 02:06 PM
अजीब म्यूजियम! प्राइवेट प्रार्ट्स ही नहीं, देखने को मिलेगा बहुत कुछ

ट्रैवलिंग: म्यूजियम एक ऐसी जगह है, जहां आप अपने प्राचीन कल्चर और संस्कृति की जनाकारी ले सकते है। वहीं दुनिया में ऐसे कई अनूठे और अजीबोगरीब म्यूजियम भी है, जहां इंसानों के बाल, जूं, प्राइवेट पार्ट्स, प्रेमियों के मैसेज, लव लेटर्स,  हेड-मोल्डिंग जैसी कई चीजें देखने को मिलते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब  म्यूजियम के बारे में बताएंगे, जिनसे ज्यादातर लोग अंजान है। 

 
1. अमेरिका में बने इस म्यूजियम काफी अनूठा है, जिसमें बालों और हेयर एक्सेसरीज को रखा गया है। यहां बालों से जुड़े अलग-अलग प्रकार के 150 गजरे और 2000 एक्सेसरीज हेयर को ऱखा जाता है। 

 

2. यह तो आपने सुना है कि शाहजहां ने मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था लेकिन एक इंसान ने तो अपने प्रेमी की याद में क्रोएशिया में म्यूजियम ही बना डाला।इस म्यूजियम में प्रेमियों की एक-दूसरे को दी निशानी, लव लेटर्स और गिफ्ट्स मौजूद हैं।

 

3. मलेशिया के एक म्यूजियम में दुनिया भर की संस्कृति से जुडी अनोखी चीजें मौजूद है।यहां पता चलता है कि प्राचीन काल में किस तरह के आभूषण और वस्त्र पहने जाते थे, जो आज भी कहीं न कहीं पहना जा रहा है। यहां टैटू, पीयर्सिग और हेड-मोल्डिंग जैसी चीजें आपको डरावनी भी लग सकती है।

 

4. बर्लिन का कोई भी ट्रिप पूरा नहीं हो सकता, जब तक आपने वहां का फेवरेट स्नैक्स करीवुर्स्ट न खाया हो। इस पॉपुलर स्नैक्स के नाम पर म्यूजियम बनाया गया है। यहां आप करीवुर्स्ट कुकिंग का साउंड भी सुन सकते है। 

 

5. जापान के टोक्यो में दुनिया का एक ऐसा अनोखा म्यूजियम है, जहां आपको पेट के कीडों से लेकर बालों की जूं जैसी परजीवी प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। इस म्यूजियम में 300 परजीवी और उनके चित्र मौजूद हैं। 


 
6. इसी तरह दिल्ली में  दुनिया का सबसे अनोखा एक म्यूजियम है, जिसका नाम इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉइलेट्स है। इस म्यूजियम में अलग-अलग तरह कीटॉइलेट्स मौजूद है।  

Related News