19 APRFRIDAY2024 11:51:06 AM
Nari

रहना है बीमारियों से दूर तो लें Salt Water Bath Therapy

  • Updated: 27 Apr, 2017 04:21 PM
रहना है बीमारियों से दूर तो लें Salt Water Bath Therapy

पंजाब केसरी (सेहत) : नमक का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है। इसके अलावा नमक से शरीर को भी कई फायदे होते हैं। नहाने के पानी में नमक मिलाने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है, इसे साल्ट वॉटर बॉथ भी कहते हैं। आइए जानिए इससे मिलने वाले फायदों के बारे में


 1. इंफैक्शन
PunjabKesari

गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से शरीर पर खुजली और इंफैक्शन हो जाती है। जिससे शरीर को कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए रोजाना सुबह नहाने के पानी में नमक मिलाएं।

2. मांसपेशियों का दर्द
PunjabKesari

जिन लोगों की मांसपेशियां कमजोर होती हैं और अक्सर हड्डियों में दर्द रहता है। उनके लिए साल्ट वॉटर बॉथ थैरेपी काफी फायदेमंद है। नमक से हड्डियों को सेक मिलता है जिससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

3. कीड़ों का काटना
मच्छर या जहरीले कीड़े के काटने की वजह से शरीर पर एलर्जी हो जाती है और स्किन पर निशान पड़ जाते हैं। ऐसे में नमक के पानी से नहाना बेहतर रहता है। इससे कीड़े के जहर का असर खत्म हो जाएगा।

4. मानसिक तनाव
सारा दिन काम करने की वजह से मानसिक तनाव हो जाता है जिस वजह से नींद भी सही तरीके से नहीं आती। इसलिए रात को सोने से पहले नमक के पानी से नहाना चाहिए। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है।

Related News