25 APRTHURSDAY2024 1:45:29 PM
Nari

श्रीदेवी के प्यार में बोनी कपूर ने बेले थे कई पापड़, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

  • Updated: 26 Feb, 2018 01:18 PM
श्रीदेवी के प्यार में बोनी कपूर ने बेले थे कई पापड़, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

बॉलीवुड की लिजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर का रिश्ता भी बेहद दिलचस्प रहा। बोनी कपूर तब से श्रीदेवी को पसंद करते है, जब उन्होंने तमिल फिल्मों में काम करना शुरू किया। इतना ही इन्हीं बोनी कपूर श्रीदेवी की तमिल फिल्म देखने के बाद उनके दीवाने हो गए थे और वो हर हाल में श्रीदेवी के साथ काम करना चाहते थे। इसी वजह से अक्सर इन दोनों की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में रही, भले ही बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे। आइए जानते है उनकी लव स्टोरी से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से। 


1. श्रीदेवी ने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में किया एक साथ काम किया। इसी फिल्म के दौरान बोनी कपूर के दिल में श्रीदेवी के लिए इमोशंस और प्यार पैदा हुआ। 

PunjabKesari

2. बोनी कपूर ने अपनी उम्र से 8 साल छोटी श्रीदेवी को 1993 में प्रपोज किया था और उनका यह रिश्ता 1996 में तब्दील हो गया। बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी बॉलीवुड में सबसे चर्चित अफेयर्स में गिनी गई। 

 

3. बताया जाता है कि बोनी कपूर ‘मिस्टर इंडिया’ में श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे और इसलिए श्रीदेवी की मम्मी से मिलने के लिए गए, जिसके लिए श्रीदेवी की मम्मी ने 10 लाख रुपए की फीस की मांग सामने रखी, लेकिन बोनी कपूर, श्रीदेवी को इस फिल्म में रखने के लिए 11 लाख रुपए तक देने को तैयार हो गए। 

 

4. 1983 में बोनी कपूर ने मोना कपूर से शादी की और 1996 में मोना से तलाक लेकर उन्होंने इसी साल श्रीदेवी से शादी कर ली थी। 

PunjabKesari


5. दिलचस्प बात है कि बोनी कपूर की दो फिल्में ‘जुदाई’ में उर्मिला मातोंडकर का नाम जाह्नवी और ‘हमारा दिल आपके पास है (2000)’ में सोनाली बेंद्रे का नाम खुशी रखा गया, जिन्हें बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। श्रीदेवी के दोनों बेटियों का नाम भी इन्हीं पर रखा गया। 

 

6. श्रीदेवी की मां की मौत के बाद उनकी बहन श्रीलता और उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर काफी विवाद रहा। उन दिनों श्रीदेवी काफी अकेली पड़ गई थी लेकिन मुश्किल के इस दौर में बोनी कपूर ने श्रीदेवी का साथ दिया। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News