16 APRTUESDAY2024 4:25:48 PM
Nari

हैलोवीन स्पेशलः घर पर बनाएं Spooky Witch Finger Cookies

  • Updated: 24 Oct, 2017 12:41 PM

हैलोवीन अनेक देशों में मनाया जाने वाला एक अनाेखा फेस्टिवल है। खासताैर पर अमरीका तथा यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में यह बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस उत्सव में बुराई की सभी प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। इसी तर्ज पर अाज हम अापकाे कुछ एेसे कुकीज बनाने सिखा रहे हैं, जाे देखने में बेशक डरावने लगे, लेकिन खाने में बेहद टेस्टी हाेंगे। अाप भी घर पर हैलोवीन सेलिब्रेट करने के लिए इन स्पेशल कुकीज काे ट्राई कर सकते हैं।

सामग्री
मक्खन - 225 ग्राम
आइसिंग शुगर - 125 ग्राम
अंडा - 1
वेनीला एक्सट्रेक्ट - 1 चम्मच
बादाम एक्सट्रेक्ट - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
बेकिंग पाऊडर - 1 चम्मच
मैदा - 350 ग्राम
बादाम
रैड आइसिंग

विधि
1. एक बाउल में 225 ग्राम मक्खन, 125 ग्राम आइसिंग शुगर, 1 अंडा, 1 चम्मच वेनीला एक्सट्रेक्ट, 1 चम्मच बादाम एक्सट्रेक्ट, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच बेकिंग पाऊडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. इसमें 350 ग्राम मैदा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
3. अब अाटे काे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
4. आटे का एक छोटा सा हिस्सा लेकर इसके पतली उंगली की शेप के बिस्कुट बना लें।
5. बिस्कुट काे 2 उंगलियाें की टिप से बीच में से 2 जगहाें से दबाएं। इसके बाद चाकू की सहायता से इसमें कट लगाएं, ताकि यह उंगली की तरह दिखे।
6. एक बादाम को प्रत्येक बिस्कुट के एक छोर पर लंबे नाखून की तरह लगाएं।
7. फिर ओवन काे 320°F/160°C पर प्रीहीट करें और बिस्कुट काे इसमें 20-25 मिनट के लिए बेक करें।
8. इसके बाद बिस्कुट में से बादाम को निकाल लें और इसकी जगह रैड आइसिंग लगाएं। फिर उस पर बादाम लगा दें।
9. अापकी Spooky Witch Finger Cookies तैयार हैं। इसे चाय या कॉफी के साथ सर्व करें। 
 

Related News