25 APRTHURSDAY2024 12:43:39 PM
Nari

इस रेस्टोरेंट में छोटी स्कर्ट वाली लड़कियों के लिए हैं स्पेशल ऑफर! (Pix)

  • Updated: 27 Oct, 2016 08:07 PM
इस रेस्टोरेंट में छोटी स्कर्ट वाली लड़कियों के लिए हैं स्पेशल ऑफर! (Pix)

आपने कई रेस्टोरेंट्स के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने एेसे रेस्टोरेंट्स के बारे में जानते है जहां लड़कियों की स्कर्ट की लंबाई को नापकर एंट्री दी जाती है। जी हां, चीन के जिनान प्रांत में यान जिया हॉट पॉट नाम के रेस्टोरेंट में कुछ एेसा ही होता है। इस रेस्टोरेंट में आने वाली महिलाओं की स्कर्ट की लंबाई नापी जाती है। लड़कियों की स्कर्ट की लंबाई जितनी ऊंची होगी उतना ही कम बिल उन्हें देना होगा। 

 

यहां पर कई महिलाओं को उनकी मिनी स्कर्ट की वजह से बिल में 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। यह रेस्टोरेंट चीन में बहुत फेमस है। इस रेस्टोरेंट के नियम के हिसाब से अगर महिला की स्कर्ट घुटनों से 13 इंच तक ऊंची है तो उन्हें 90 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाता है। इस नियम से रेस्टोरेंट का बहुत फायदा हो रहा है। कहते है कि यहां एेसा एक डिश की प्रमोशन के लिए किया जा रहा है। लड़कियों को डिस्काउंट देने की वजह से इस डिश को अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है। 

Related News