23 APRTUESDAY2024 7:13:37 AM
Nari

स्पैशल Indian Flag Colour मसाला इडली

  • Updated: 25 Jan, 2017 01:33 PM
स्पैशल Indian Flag Colour मसाला इडली

जायका:गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हम केसरी,हरा और सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। आप इस अवसर पर इंडियन फ्लैग के रंगों जैसी डिश भी तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको एक खास डिश बनाना बताएगें जोकि तिरंगे के तीन रंगो से बनी है। आइए जाने स्पैशल इंडियन फ्लैग कलर मसाला इडली की रेसिपी। 


सामग्री
- 2 कप सूजी
- 2  कप दही
- 2 टेबल स्पून गाजर की प्यूरी
- 2 टेबल स्पून पालक की प्यूरी 
-  नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 पाउच ईनो साल्ट
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
- थोडा सा सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ
- 8,10 करी पत्ते
- 1 छोटा चम्मच राई
- 1 टेबल स्पून तेल
- 2 प्याज बारीक कटे हुए
- 2 टमाटर बारीक कटे हुए
- 1 टेबल स्पून टमाॅटो साॅस
- 1 टी स्पून चिली साॅस
- 2 टेबल स्पून बारीक कटी गाजर
- 2 टेबल स्पून बारीक कटी शिमला मिर्च
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ


विधि
1.सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही को अच्छी तरह से मिक्स करें।
2. फिर इसमें नमक,बेकिंग सोडा,काली मिर्च डालकर हिलाएं।
3. इसके बाद इडली मोल्ड को ग्रीस कर लें ,फिर इडली के बैटर में ईनो साल्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4.अब बैटर को तीन हिस्सों में बराबर बांट लें। फिर एक हिस्से को वैसा ही सफेद रहने दें।
5.दूसरे हिस्से में गाजर की प्यूरी मिक्स कर लें और तीसरे हिस्से में पालक की प्यूरी को अच्छे से मिक्स करें।
6. फिर तीनों तरह के मिश्रण को अलग-अलग डालकर इडली स्टैंड में माइक्रोवेव में 5 मिनट के लिए रख दें।
7. अब एक कढाई में तेल गर्म करके उसमें राई,करी पत्ता भून लें।
8. इसके बाद प्याज भूनकर फिर टमाटर डालकर भूनें।
9. अब इसमें गाजर और शिमला मिर्च को भी हल्का भूनें। फिर इसमें चिली और टमाॅटो साॅस,नमक मिलाएं।
10. अब इडली के दो-दो टुकड़े करके इस तड़के में मिलाएं।
11. फिर इसे एक सर्विंग डिश में निकालकर हरे धनिए और सूखे नारियल से सर्व करें।

 

                                                                                                                  रिशू सिंगला    

 

Related News