25 APRTHURSDAY2024 5:33:49 PM
Nari

इस नेशनल पार्क में मिलेगा कुदरत का असली मजा

  • Updated: 01 Mar, 2017 02:49 PM
इस नेशनल पार्क में मिलेगा कुदरत का असली मजा

ट्रैवलिंगः दुनिया में घूमने फिरने के लिए कई जगहें है। कुछ जगह एेसी है जिनके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते। एेसी ही एक जगह है साउथ बुटोन नेशनल पार्क। भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित साउथ बुटोन नेशनल पार्क बहुत ही खूबसूरत है। घूमने-फिरने के लिए यह बैस्ट जगह है। 

इस नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी। यह पूरा पार्क रेतीले समुद्री तटों से घिरा हुआ है। इसके चारों ओर हरियाली ही हरियाली है। हर साल लोग यहां स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग के लिए आते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों का हिस्सा होने के कारण इसकी कुदरती खूबसूरती और भी ज्यादा बढ गई है। यहां जाकर आप स्कून भरे पल बिता सकते है। यहां पर कई बगीचे भी हैं। इस जगह की खास बात यह है कि यहां सारा साल मौसम अच्छा रहता है। यहां का तापमान 20 से 30 की डिग्री के बीच में ही रहता है। जून से अक्टूबर के बीच में यहां बहुत बारिश होती है।

लोग यहां आकर नीले पानी में तैरती मछलियों को करीब से देखने का लुत्फ उठाते हैं। स्थानीय लोग यहां आने वाले लोगों का बड़े प्यार से स्वागत करते है। यहां के कोरल दुनियाभर में खूब पसंद किए जाते हैं। दिंसबर से लेकर अप्रैल तक आप यहां घूमने जा सकते है। बिजी लाइफस्टाइल से कुछ समय निकाल कर यहां जरूर जाएं। 


 

Related News