25 APRTHURSDAY2024 4:46:06 AM
Nari

किसी होटल या पैलेस में नहीं, आंटी के इस बंगले में होगी सोनम की शादी!

  • Updated: 24 Apr, 2018 11:35 AM
किसी होटल या पैलेस में नहीं, आंटी के इस बंगले में होगी सोनम की शादी!

बॉलीवुड में आजकल सोनम कपूर की शादी के खूब चर्चे हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा मई में शादी कर रहे हैं। उनकी मेहंदी की रस्में 7 और 8 मई को होने वाली है। सूत्रो के अनुसार मेहंदी का यह फंक्शन मुबंई में उनके बंगले और फाइव स्टार होटल में होगा। सोनम की शादी के बारे में बात करें तो वेडिंग सेरेमनी 26 बैंडस्टैंड रोड में स्थित सोनम की आंटी कविता के बंगले में होगी। इस बंगले का नाम रॉकडेल है जो मन्नत के नजदीक है। इस बंगले की खूबसूरती देखकर ही शायद सोनम ने इसे शादी के लिए चुना होगा। 

PunjabKesari
यह जगह मुंबई की सबसे महंगी जगहों में से एक है। रॉकडेल नाम का यह बंगला 7 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। बंगले में बने हिली गार्डन माउंट मैरी चर्च तक जाते हैं। इसके अलावा सी फेसिंग बंगले में पूजा घर भी बनाया गया है, जिसमें भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई है। 

Related News