अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड में फैशन आइकन के नाम से जानी जाने वाली सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा से शादी कर ली है। सोनम शादी के 6 दिन बाद कांस में शामिल होने के लिए फ्रांस चली गई। अपनी कांस फेस्टिवल लुक से बार की तरह इस बार भी सोनम ने सबको खूब इंप्रैस किया।
कांस में इंटरव्यू के दौरान Emilia Wickstead की रैड और व्हाइट स्ट्राइप स्टाइल खूबसूरत ड्रैस में देखा गया। इसके अलावा 2018 की अपनी दूसरी कांस लुक के लिए डिजाइनर वेरा वैंग का न्यूड ऑफ शोल्डर गाउन चुना, जिसमें येलो कलर का कंट्रास्ट किया हुआ था। इसी के साथ उनकी फर्स्ट लुक की बात करें तो सोनम ने डिजाइनर राल्फ एंड रूसो का लाइट कलर लहंगा वियर किया था, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। यह तो हो गई उनके आउटफिट्स की बात, जो लोगों को खूब पसंद आई।
इसी के साथ सोनम की लुक जो खूब वाह-वाही लूट गई वो थी उनके हाथों में लगी मेहंदी। जिसने लोगों को खूब इंप्रैस किया।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP