बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कांस में अपने अलग-अलग स्टाइल से लोगों का दिल जीत रही है। कांस में अपने पहले लुक के लिए सोनम ने डिजाइनर राल्फ एंड रूसो का आउटफिट चुना।
अब सोनम की दूसरी कांस लुक का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। रेड कारपेट पर उतरने से पहले सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें सामने आ रही है। हाल में ही सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनका सिंपल लुक देखने को मिला। सोनम ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जीन्स वियर की थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। आपको बता दें कि सोनम की यह डेनिम जीन्स पति आनंद आहूजा के लेबल Bhane से थी। ज्वैलरी में सोनम ने गोल्डन हूप्स पहनी थी।
फुटवियर की बात करें तो सोनम ने ब्लैक शूज वियर किए। हेयरबन और डार्क लिपशेड उनकी लुक को पूरा कर रहे थे।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP