बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। सोनम बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक है। वह फेमस एक्टर अनिल कपूर की बेटी है। इसी साल सोनम ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की। सोनम इन दिनों लंदन में है। वह लंदन में पति आनंद और करीबी दोस्तों के साथ अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करेगी। करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी उनके बर्थडे पर मौजूद होगी। चलिए सोनम के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते है।
- 33 साल की हुईं अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर
- 19 साल की उम्र में था 90 किलो वजन
- फिल्मों में आने से पहले दिखती थी एेसी
- आज हैं बॉलीवुड की फैशन आइकॉन
- एक्टिंग से पहले करती थी वेटर का काम
- साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से चर्चा में आईं सोनम
- फिल्म के लिए कम किया 35 किलो वजन
- फिल्म रही फ्लॉप लेकिन एक्टिंग के लिए मिला बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड
- साल 2010 में आई फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज' से मिली सफलता
- कांस फिल्म फेस्टिवल में भी बिखेर चुकी हैं खूबसूरती के जलवे
- इसी साल लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड व बिजनेसमैन आनंद आहूजा से की शादी
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP