24 APRWEDNESDAY2024 10:41:28 PM
Nari

सोनम ही नहीं, ये बॉलीवुड स्टार्स भी हो चुके हैं गंभीर बीमारियों के शिकार

  • Updated: 05 May, 2018 12:42 PM
सोनम ही नहीं, ये बॉलीवुड स्टार्स भी हो चुके हैं गंभीर बीमारियों के शिकार

भागदौड़ भरी जिंदगी में आज हर इंसान किसी न किसी हैल्थ प्रॉब्लम से जुझ रहा है। बिजी लाइफ के कारण लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते। इसकी वजह से वह किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। देखने में हैल्दी लगने वाले बॉलीवुड स्टार्स भी किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे जिन्हें गंभीर बीमारियां हो चुकी हैं।
 

 

1. मनीषा कोईराला
90 के दशक की सुपर स्टार मनीषा कोईराला को ओवेरियन कैंसर जैसी गंभीर समस्यां से जुझना पड़ा था। उनको अपनी बीमारी के बारे में तब पता चला जब आखरी स्टेज पर पहुंच गई थी। लंबे इलाज के बाद उनको इस गंभीर बीमारी से छुटकारा मिला था।


2. अमिताभ बच्चन 
खबरों की माने तो सदी के महानायक और शहनशाह अमिताभ बच्चन को टीबी जैसी बीमारी थी। इसके अलावा 'कुली' शूटिंग के दौरान पेट में चोट लग गई थी। वह आज भी इस समस्या से जुझ रहे हैं। 

 

3. शाहरूख खान
बॉलीवुड शहनशाह के अलावा बॉलीवुड किंग शाहरूख खान भी कई तरह की हैल्थ प्रॉब्लम का सामना कर चुके हैं। उन्होंने अब तक अपने शरीर की आठ बार सर्जरी करवाई है। इसमें आंख, घुटने, कंधे और गले तक की सर्जरी शामिल है।


4. सलमान खान
सलमान खान ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया नामक बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी में ज्यादा हंसने या कई बार एेसी ही चेहरों की नसों में दर्द होता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने चेहरे की सर्जरी भी करवाई थी। 


5. डायरेक्टर अनुराग बासु 
2004 में डायरेक्टर अनुराग बासु को पता चला की उनको ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है। इस बात का पता चलने के बाद अनुराग बासु निराश नहीं हुए। कई ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने ब्लड कैंसर जैसी बीमारी से राहत पाई।


6. मुमताज
पुराने जमाने की सुपरहिट और खूबसूरत अदाकारा मुमताज को 54 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उन्होंने इस बीमारी से हार ना मानते हुए सर्जरी, कीमो और रेडिएशन जैसे सेशन करवाए और इस गंभीर बीमारी का डट कर सामना किया।


7. सोनम कपूर 
बॉलीवुड की फैशनिस्टा और अनिल कपूर की बेटी एक गंभीर बीमारी से ग्रस्थ हैं। हेल्थीवर्ल्ड. इन के मुताबिक उन्हें टाइप-1 डायबिटीज है। यह बीमारी उनको किशोरावस्था से है। डायबिटीज को कंट्रोल में करने के लिए वह नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करती हैं।


 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News