25 APRTHURSDAY2024 11:20:03 PM
Nari

फैशन शो में रैंप वॉक करते दिखे जहीर-सागरिका

  • Updated: 26 Feb, 2018 03:53 PM
फैशन शो में रैंप वॉक करते दिखे जहीर-सागरिका

मुंबई में एक फैशन इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इवेंट में ट्रैडीशनल लुक में नजर आईं। 
PunjabKesari
सोनाक्षी ने हैवी एम्बॉइडी ब्लू लहंगे के साथ ब्रोकेड स्टाइल ब्लाउज वियर किया था, जिसके साथ उन्होंने स्ट्राइप ब्लू दुपट्टा कैरी किया था। अपने आउटफिट के साथ सोनाक्षी ने गले में हैवी नेकलेस पहना था। बालों में हल्के कर्ल्स और लाइट मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था। बॉलीवुड कपल जहीर खान और सागरिका घाटगे भी फैशन इवेंट का हिस्सा बने। 
PunjabKesari
सागरिका ने व्हाइट पर्ल ब्लाउज के साथ आइवरी कलर्ड लहंगा स्कर्ट वियर की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने झुमके और सिल्वर चोकर नेकलेस कैरी किया था। वहीं, जहीर खान ने गोल्डन बंदगला कुर्ते के साथ व्हाइट पजामा पहना था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News