19 APRFRIDAY2024 8:32:35 PM
Nari

इन 6 कारणों की वजह से कुछ महिलाएं नहीं बन पाती मां!

  • Updated: 09 Jun, 2018 11:22 AM
इन 6 कारणों की वजह से कुछ महिलाएं नहीं बन पाती मां!

शादी के बाद हर लड़की का सपना होता है कि वह मां बने। मां बनने का अहसास बहुत आनंदमय होता है। मगर जब किसी लड़की को पता चलता है कि वह मां नहीं बन सकती तो एक पल के लिए उनकी दुनिया रूक सी जाती है। गर्भधारण ना कर पाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन कारणों से महिलाएं मां नहीं बन पाती। आइये जानते हैं कि क्यों कुछ महिलाओं को गर्भ नहीं ठहरता है और बच्चा नहीं होता है।

 

1. अनियमित पीरिड्स 
प्रेग्नेंट होने के लिए पीरियड्स का सही समय पर आना बहुत जरूरी होता है। जब पीरियड्स सही या नियमित समय पर नहीं आते तो किसी को पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता है। इन दोनों वजह से भी बांझपन का खतरा बना रहता है। अगर आपके साथ भी एेसी कोई परेशानी है तो डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं। 

 

2. गर्भाशय में गांठ 
गर्भाशय में गांठ यानी फाइब्रॉयड होने से भी गर्भधारण करने में कई तरह की परेशानियां आती है। दरअसल फाइब्रॉयड में मासिक धर्म के दौरान सामान्य से ज्यादा बल्डिंग, यौन संबंध बनाते समय दर्द होना, पीरियड्स के बाद भी खुन आने जैसी समस्याएं होती हैं। इनके कारण अंडाणु और शुक्राणु आपस में मिल नहीं पाते जिस कारण महिला मां नहीं पाती। 

 

3. डिप्रेशन या नींद ना आना
पीरियड्स के दौरान नींद ना आने की शिकायत भी हो सकती है। नींद ना आने का कारण है कि आप डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। जब भी आपको एेसी कोई समस्या हो तो तुरंत डॉक्टरी जांच करवाएं। नींद ना आने की शिकायत भी बांझपन के ही लक्षण है। 

 

4. मोटापे के कारण
शरीर का वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ने के कारण भी गर्भधारण करने में समस्या आ सकती हैं। मोटापे के कारण भी इंफर्टिलिटी की समस्‍या हो सकती है। अगर आपका वजन जरूरत से ज्यादा है तो उसको कम करने की कोशिश करें नहीं तो आगे चलकर परेशानी होगी। 

 

5. यौन संबंध बनाते समय दर्द
यौन संबंध बनाते समय दर्द नहीं होना चाहिए लेकिन अगर आपको इसके के दौरान दर्द या पेन महसूस होता है तो इस बात को नजरअंदाज ना करें। तुंरत डॉक्टर से तुरंत बात करें। गर्भधारण ना करने का एक कारण यह भी है।


6. सर्वाइकल समस्या
कुछ महिलाएं को सर्वाइकल की समस्या (cervical problem) होती है जिसके कारण स्पर्म सर्वाइकल कैनाल से नहीं गुजर पाते हैं। इस वजह से भी महिलाएं मां नहीं बन पाती। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News