24 APRWEDNESDAY2024 7:24:52 PM
Nari

बेटे को भी जरूर सिखानी चाहिए ऐसी बातें

  • Updated: 26 Feb, 2017 04:23 PM
बेटे को भी जरूर सिखानी चाहिए ऐसी बातें

पेरेंटिंग: जब बच्‍चे बड़े होते हैं तो उनकी परवरिश का दायित्‍व उनके माता-पिता पर होता है। बेटियों को बढऩे के दौरान कई प्रकार की हिदायतें और निर्देश दिए जाते हैं, जबकि इन हिदायतों को बेटों को भी देना जरूरी होता है।

हर मां को अपने बेटे को 5 वर्ष की आयु से ही कुछ अच्छी बातें सिखानी आरंभ कर देनी चाहिए, ताकि उसका मानसिक विकास अच्छी तरह से हो सके तथा वह बड़ा हो कर एक जिम्मेदार और आदर्श व्‍यक्ति बन सके। बेटे को 18 साल पूरे होने से पहले हर मां को उसे कुछ बातें अवश्य सिखानी चाहिए।


- किचन सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं

बहुत से लोगों का मानना है कि किचन लड़कों के लिए नहीं होती और वे अपने बेटों को किचन का कोई काम नहीं करने देते हैं। आप ऐसा न करें, बल्कि अपने बेटे को बताएं कि किचन में काम करना हर किसी के लिए जरूरी है और कभी आवश्यकता पडऩे पर यह उनके काम ही आएगा और उन्हें बाहर से खाना नहीं खाना पड़ेगा। कम से कम आप
उसे चाय बनाना और सैंडविच बनाना तो सिखा ही सकती हैं।

- महिलाओं का सम्मान

हर मां को अपने पुत्र को दूसरी महिलाओं का सम्मान करने की सीख देनी चाहिए, उसे बताना चाहिए कि महिलाओं से जुड़ा हर रिश्ता आदरणीय और प्रेमभरा होता है। उसे बताएं कि हिंसा से दूर रहना बहुत जरूरी है, विशेष कर महिलाओं के प्रति उसे हिंसात्मक रवैया नहीं अपनाना चाहिए।

- भावनात्‍मक होना

बहुत सी माएं अपने बेटे को रोते समय बोलती हैं कि तुम लड़की हो क्‍या, उसे ऐसा कभी न कहें। भावनात्‍मक होना कोई शर्मनाक बात नहीं है। ऐसा करने से आप उस बच्‍चे के साथ अन्‍याय कर रही हैं, क्योंकि इस प्रकार तो वह धीरे धीरे स्वार्थी हो जाएगा।

- दया भाव

बेटे को बताएं कि उसे मन में सभी के प्रति दया भाव रखना चाहिए, क्रूर बनना सच में बेहद शर्मनाक बात है। उसे जीवों से प्रेम करना और सभी को प्‍यार करना सिखाएं।


                                                                                                                                                                                        - हेमा शर्मा

Related News