23 APRTUESDAY2024 5:54:27 PM
Nari

तो इसलिए ईरान की महिलाएं होती है इतनी सुंदर

  • Updated: 09 Aug, 2017 10:35 AM
तो इसलिए ईरान की महिलाएं होती है इतनी सुंदर

वैसे तो दुनिया की सारी महिलाएं खुबसूरत होती है लेकिन कुछ देश की महिलाओं को ज्यादा खूबसूरत कहा जाता है। इसी तरह ईरान की महिलाओं को दुनियां की सबसे खुबसूरत महिला कहा जाता है। उनकी इस खुबसूरती को ईरान की भौगोलिक और जेनेटिक स्थिति तो बताया ही जाता है। इसके साथ ही उनकी खुबसूरती बढ़ने का कारण फूड्स और घरेलू नुस्खें भी है जिससे इस देश की महिलाएं दिन ब दिन सुंदर होती जाती है।


1. अच्छी डाईट
ईरान की महिलाएं नाशते में दही और डाई फ्रूट्स खाना पंसद करती है। ये फाइबर को नियंत्रित करके वजन को कंट्रोल करता है। इसके अलावा इस देश की महिलाएं चावल और मछली खाना बहुत पंसद करती है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत लाभकारी है।

2. प्‍लास्टिक सर्जरी है नया ट्रेंड
ईरानी महिलाएं अपनी आखों को सुंदर बनाने के लिए कांटेक्‍ट लेंस का प्रयोग करती हैं। कई महिलाओं तो सुंदर बनने के लिए अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी भी करवा रही है। प्लास्टिक सर्जरी का तो ईरान में एक नया ट्रेंड चल रहा है। 

3. मसाज करना
इस देश की महिलाएं बॉडी मसाज करने के लिए ज्यादातर नारियल का तेल इस्तेमाल करती है। इसके अलावा वो शहद में बदाम का तेल मिला कर चेहरे की मसाज करती है। सूखे और ठंडे होठ को सुंदर बनाने के लिए वो अनार के तेल का प्रयोग करती है। इनकी चाजों के इस्तेमाल के कारण ईरान की महिलाओं की खुबसूरती इतनी बढ़ती जा रही है।

4. गुलाब का पानी
फेस टेरन के रुप में यहां की महिलाएं गुलाब के पानी से चेहरे को धोती है। ये उनकी खराब त्वचा को खुबसूरत बनाने का सबसे बड़ा राज है। गुलाब के पानी में विटामिन एऔर ई होती है जो त्वचा को साफ करक सुंदर बनायें रखने में मदद करता है। ईरान की एक मार्डल द्धारा दिए गए इन्टरव्युु में उसने अपनी इस सुंदरता के इस राज का खुलासा किया था।

5. चेहरे का पैक
यहां की महिलाएं होममेड तरीको से अपने चेहरे के लिए फोस पैक बनाती है। ताकि होममेड तरीको से बने फेस पैक से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहें। चेहरे के रीन्कलस और झुर्रियों को कम करने के लिए वो अंडे और नींबू का पैक के रूप में उपयोग करते हैं। इसके अलावा बालों के लिए वो सीडर पाउडर को कंडीशनर के रुप में इस्तेमाल करती है। इससे डैन्ड्रफ और बालों के रुखेपन से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इस तेल से मालिश करने से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।
 

Related News