क्रिस्टल डिसूजा टेलीविजन की ग्लैमरस और खूबसूरत बहुओं में से एक हैं। अपनी खूबसूरत आंखों, होंठों पर अनोखी मुस्कान, प्यार सा चेहरा और ग्लोइंग स्किन से क्रिस्टल डिसूजा ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना ली है। वह जितनी सुंदर पर्दे पर नजर आती हैं, उत्नी ही आम जिंदगी में भी दिखाई देती हैं। वह हर दम खूबसूरत दिखने के लिए अपनी स्किन का बेहद खास ध्यान रखती हैं। आज हम आपको उनकी खूबसूरती का राज बताएंगे तो आइए जानते हैं उसके बारे में।
1. नारियल तेल
बालों को चमकदार और खूबसूरत बनाएं रखने के लिए क्रिस्टल डिसूजा नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। हफ्ते में 2 बार तेल से बालों कीचम्पी करने से उनको पूरा पोषण मिलता है। इसके साथ ही तेल बालों की जड़ों तक अच्छे से पहुंत पाता है। इससे बाल लंबे, घने बनते हैं।
2. नारियल पानी
ग्लोइंग स्किन के लिए वह रोजाना नारियल पानी का सेवन करती हैं। नारियल पानी पीने से पांचन तंत्र मजबूत होता है। इसमे मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी सर्कुलेशन को ठीक रखते हैं। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होने की वजह से ये दिल के लिए बहुत अच्छा होता है।
3. सुबह का नाश्त
क्रिस्टल कभी भी सुबह हैल्दी नाश्ता करना नहीं भूलती। इससे उनके शरीर पूरा दिन एनर्जी बनी रहती हैं। अगर आप भी क्रिस्टल की तरह खूबसूरत और एनर्जेटिक बनी रहना चाहती हैं तो सुबह का नाश्ता जरूर करें।
4. भरपूर पानी पीएं
बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए दिन में कम से 8 गिलास पानी जरूर पिएं। भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषैले पर्दाथ बाहर निकल जाते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग रहती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP