20 APRSATURDAY2024 8:32:53 AM
Nari

तो इसलिए लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़की से बनाते है संबंध

  • Updated: 09 Aug, 2017 05:52 PM
तो इसलिए लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़की से बनाते है संबंध

लड़का हो या लड़की हर किसी को एक परफैक्ट पार्टनर की जरुरत होती है लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल में आमतौर पर देखा जाता है कि लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों में इंटरस्टेड होते है। दोस्ती से लेकर शादी तक वो मैच्योर महिलाओं को ही प्रायोरिटी देते है। जिम्मेदारी का एहसास होने के कारण लड़के अपनी से मैच्योर महिलाओं को ही पसंद करते है। यहां तक की वो अपनी से बड़ी लड़की के साथ शादी तक करने को तैयार हो जाते है।

 

1. परिस्थितियों को हैंडल करना
मैच्योर महिलाएं इतनी समझदार होती है कि वो किसी भी तरह की परिस्थितियों तो हैंडल कर लेती है। पुरुषों का मानना है कि उम्र में बड़ी लड़कियां ज्यादा केयरिंग, कॉम्प्रोमाइजिंग, अंडरस्टैडिंग होती हैं। बड़ी उम्र की लड़कियों को कुछ भी समझाने की जरुरत नहीं होती है।

PunjabKesari

2. इमोशनल सपोर्ट
पुरुषों को मैच्योर महिलाओं के मामले में ऐसा लगता है कि वे इमोशनली उन्हें ज्यादा सपोर्ट कर पाएंगी। बड़ी उम्र की महिलाएं ज्यादा अंडरस्टैडिंग होने के कारण सिचुएशन को अच्छे से बैंलस कर लेती है। इसलिए लड़के अपने से 5 से 8 साल तक की बड़ी लड़की से शादी करना पसंद करते है। इसके अलावा मैच्योर महिला का कॉन्फिडेंट स्टेबल होने के कारण उनका वे ऑफ टॉकिंग इंप्रेसिव होता है।

PunjabKesari

 

3. जिम्मेदार साथी की चाहत
इस मामले में लड़को को कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले साथी की जरुरत होती है। उम्र में बड़ी लड़कियां इतनी अनुभवी होती है कि लड़के उन्हें अपनी पहली पंसद बना लेते है। इसके अलावा मैच्योर महिलाएं ज्यादा आत्मविश्वासी और सक्षम भी होती है। इसी कारण लड़के उनपर ज्यादा भरोसा करते है।

PunjabKesari

4. मिलता है पूरा स्पेस
अक्सर बड़ी उम्र की लड़कियां नौकरी पेशा और पूरी तरह से आत्मनिर्भर होती है। बड़ी उम्र की लड़कियां अपने काम के साथ-साथ घर को भी अच्छे से संभालना जानती है। इसलिए वो शादी के बाद पतियों की लाइफ में कोई हस्तक्षेप नहीं करती। ऐसे में पति अपने परिवार के प्रति बेफिक्र होकर अपने काम पर मन लगाता है। रिश्तों, कर्तव्यों और नौकरी के प्रति काफी ईमानदार होने के कारण मैच्योर महिलाएं लड़को को ज्यादा पंसद आती है।

PunjabKesari

5. रिश्तों को संभलने का हुनर
बड़ी उम्र की लड़कियों का रिश्तों को लेकर नजरिया एकदम साफ रहता है। मर्द ऐसी महिलाओं को ज्यादा तवज्जो देते है जो निस्वार्थ भाव से प्यार के साथ इमोशनली संबंधों को भी अच्छी तरह से संभाल लें। मैच्योर महिलाएं इमोशन से लेकर फाइनेंशियल हर तरह की सिचुएशन को अच्छी तरह मैनेज कर लेती है।

Related News