माथे की झुर्रियों से छुटकारा : बुढ़ापा आने पर चेहरे की त्वचा ढीली और चेहरे या माथे पर झुर्रियां नजर आने लगती है लेकिन अगर यह समस्याएं कम उम्र में ही चेहरे पर नजर आने लगे तो चिंता का विषय बन जाता है। माथे पर झुर्रियां दिखना बढ़ापे की नहीं बल्कि रोजाना तनाव और थकावट रहने की निशानी है।जब माथे की स्किन पर लकीरे सी नजर आने लगती है तो चेहरा भी भद्दा लगने लगता है। अगर आप भी माथे की झुर्रियों से परेशान है तो आज हम आपको इनसे निजात पाने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
1. छाछ
छाछ स्किन को स्मूद रखता है। छाछ में लैक्टिक एसिड और अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड होता है जो झुर्रियों को मिटाने में मदद करता है। छाछ को अपने माथे की झुर्रियों पर लगाकर थप-थपाएं। फिर इसे 20 मिनट बाद साफ कर लें। स्किन को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
2. एलोवेरा जैल
एलोवेरा कोशिकाओं को उत्तेजित करता है, जो कोलेजन और एलिस्टिन को बढ़ाते है। वहीं इसमें मौजूद प्रोटीन त्वचा को फर्म और लोचदार रखता है। इसके अलावा माथे की झुर्रियां हटाने के लिए एलोवेरा की मोटी लेयर लेकर झुर्रियों पर लगाएं। फिर सूखने के बाद इसे धो लें।
3. एवोकाडो पल्प या तेल
स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से समृद्ध एवोकाडो चेहरे की झुर्रियां हटाने में काफी मददगार है। सबसे पहले एवोकाडो को अच्छे से मैश कर लें। फिर इसके पल्प को झुर्रियों पर लगाएं। आप चाहे तो एवोकाडो तेल भी माथे पर लगा सकते है। फिर इसे 20 मिनट से पहले ही साफ कर लें।
4. हल्दी का पेस्ट
हल्दी का इस्तेमाल चेहरे की देखभाल के लिए सदियों से किया जा रहा है। हल्दी में ऐसे गुण होते हैं, जो चेहरे की झुर्रियां मिटाने में मदद करते है। पानी में हल्दी पाउडर को मिक्स करके माथे की झुर्रियों पर लगाएं। आप चाहे तो 1 चम्मच हल्दी पाउडरमें 2 चम्मच एलोवेरा जैल और आधा कप ऑर्गेनिक नारियल तेल मिलाकर एंटी-व्रिंकल्स क्रीम बनाकर भी लगा सकते है।
5. अनार का जूस पीएं
अनार चेहरे पर झुर्रियों की समस्या होने से रोकता है। रोजाना 1 गिलास अनार का जूस पीएं और अपने माथे की झुर्रियां भी चेक करें आपको काफी फर्क नजर आएगा। इसके अलावा अनार का जूस हैल्दी डाइट ही हिस्सा है, जिससे अन्य कई हेल्थ और ब्यूटी प्रॉबल्म भी दूर रहती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP