24 APRWEDNESDAY2024 10:07:11 PM
Nari

ये टिप्स बनाएंगे आपको Kitchen Queen

  • Updated: 30 Aug, 2017 09:34 AM
ये टिप्स बनाएंगे आपको Kitchen Queen

किचन के स्मार्ट टिप्स : रसोई घर में सिर्फ खाना बनाना ही नहीं बल्कि छोटी-मोटी बातों की जानकारी होनी भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ एेसे ही टिप्स बताने जा रहे है जिससे आप परफैक्ट किचन क्वीन बन सकती हैं। 



1. फल और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रैश रखने के लिए अगर आप उन्हें फ्रिज में रखती हैं तो आलू, टमाटर, केले और सेब फ्रिज में रखने की गलती ना करें क्योंकि ये फ्रिज से बाहर ज्यादा देर तक ताजा रहते हैं।

2. आलूओं को मैश करने के लिए ब्लेंडर का इस्तेमाल न करें। इससे आलू चिपचिपे और स्वादहीन हो जाते हैं। ब्लैंडर की बजाए मैशर में इसे मैश करें। 

3. अगर आप ओवन में मफ्फिन और पेस्ट्री बनाने की सोच रहे हैं तो बेक करते समय ओवन बीच में न खोलें क्योंकि इससे तापमान कम हो जाता है और ब्रैड अच्छे से बेक नहीं हो पाती। 

4. ब्रेड को हमेशा ठंडे और सूखी जगह पर रखना चाहिए। इसे फ्रिज में रखें और एक बात का ध्यान रखें कि यह अच्छी तरह बंद हो। 

5.किचन में कम से कम दो कटिंग बोड्स रखें। एक नॉनवेज चीजों को काटने के लिए और दूसरी वेज। दरअसल, कच्चे मीट में कई खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो सिर्फ पकाते समय ही नष्ट होते है।

6.खाने की चीजों को जार में डालते समय उन्हें ऊपर तक न भरें। थोड़ा स्पेस रखें इससे खाने पीने की चीजें जल्दी खराब नहीं होगी।

7. अगर नींबू का अचार खराब होने लगे तो उसमें सिरका डाल दें। अचार फिर से फ्रेश हो जाएगा।

 


- वंदना डालिया 
 

Related News