19 APRFRIDAY2024 6:09:01 AM
Nari

लड़कियों के सोने का तरीका बताएगा उनकी पसंद और नापसंद!

  • Updated: 18 Feb, 2017 05:28 PM
लड़कियों के सोने का तरीका बताएगा उनकी पसंद और नापसंद!

रिलेशनशिप: जैसे हर कोई स्वभाव से अलग-अलग होता है, वैसे ही लोगों के सोने की पोजीशन एक-दूसरे से विपरीत होती है। अक्सर लोगों को कहते सुना है कि सोने के तरीके से इंसान की शख्सियत का पता लगता है। ऐसे ही लड़कियों के सोने की पोजीशन उनकी लड़कों के बारे में पसंद और नापसंद बताती है। जी हां, लड़कियां जिस मुद्रा में सोती है, उससे पता लगता है कि उनको कैसे लड़के पसंद हैं। आइए जानते है लड़कियों के सोने के तरीके से कि वह कैसा पार्टनर चाहती हैं।  


1. सीधा सोना

जो लड़कियां बिना हाथ-पैर मोड़े सीधा सोती है, वह स्वभाव से ठीक होती है। साथ उनको बड़े-बड़े सपने देखने वाली इन लड़कियों को डोमिनेटिंग लड़के पसंद आते है। 

2. उल्टा फैल कर सोना

इस पोजीशन में सोने वाली लड़कियां लापरवाह होती है। हर समय कोई न कोई मांग करती ही रहती है। इनको सरप्राइस देने वाले लड़के पसंद होते है। 

3. बाईं करवट लेकर सोना

बाई करवट सोने वाली लड़कियां लाइफ में बड़े बदलाव को काफी पसंद करती है। साथ इनको नेतृत्व करने वाले लड़के ज्यादा पसंद होते है।  

4. तकिए पर हाथ रखकर सोना

कुछ लड़कियों को तकिए पर सिर और हाथ टिकाकर सोने की आदत होती है। ऐसी लड़कियां जल्द ही किसी की बातों में आ जाती है, जिस वजह से वह अक्सर दोखा खा लेती है।   

5. टॉय को पकड़कर सोना

सोते समय डरने वाली ये लड़कियां स्वभाव से काफी चंचल होती है। इन्हें केयरिंग लड़के काफी पसंद होते है। 

6. पैर फैला कर सोना

इस तरह से सोने वाली लड़कियां फैसले लेने में  लापरवाह होती है। यह जल्द ही किसी को अपना दोस्ट बना लेती है इन्हें रोक-टोक करने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते है। 

Related News