19 APRFRIDAY2024 4:26:04 AM
Nari

सर्दियों में अपनी त्वचा को यूं रखें जवां

  • Updated: 31 Dec, 2016 04:27 PM
सर्दियों में अपनी त्वचा को यूं रखें जवां

ब्यूटी: आज-कल  की भाग दौड़ भरी जिंदगी जहाँ  खुद के लिए ही वक़्त निकालना मुश्किल होता है वही सर्दियों के मौसम में तो त्वचा से सम्बंधित  समस्याएं  और भी बढ़ जाती हैं। त्वचा पर उम्र का असर भी दुगनी गति से होने लगता है ।  ऐसे में हम सभी के मन में ये सवाल ज़रूर उठता है कि  इस मौसम में आखिर कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल की ये सर्द हवाएं हमसे हमारी खूबसूरती ना चुरा पाए I जानते हैं इसका जवाब किरण डर्मासर्ज स्किन क्लिनिक की ओनर और डर्मैटोलॉजिस्ट  डॉ किरण धर  से ।

 

1. नहाना के लिए कभी भी बहुत ज़्यादा गर्म पानी का प्रयोग ना करें इससे त्वचा रूखी हो जाती है और उम्र का असर ज़्यादा तेज़ी से होता है।

2. इन दिनों लोग रूम  हीटर और ड्रायर का प्रयोग बहुत ज़्यादा ना करे इससे भी त्वचा रूखी होती है।

3. सर्दियों में मॉइस्चराइज बहुत ज़रूरी हो जाता है कि आप अपनी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें इससे आपकी त्वचा नरम रहेंगी ।

इन दिनों बाहर जाते समय पूरी तरह से ढके हुए कपडे पहने इससे आप ठंड से तो बचेंगे ही साथ ही ठंडी हवाएं भी त्वचा को रूखा कर देती है इससे भी आपके त्वचा की सुरक्षा भी होगी।

अपने खान पान का पूरा ख्याल रखें प्रयाप्त मात्रा में पानी पिए और अपने डायट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों को भी शामिल करें ये आपकी त्वचा को खूबसूरत रखने में सहायक होते हैं ।

                                                                

                                                                                                                                                                            ऋचा कश्यप

Related News