23 APRTUESDAY2024 9:34:27 AM
Nari

कच्चा अंकुरित अनाज खाने से भी होगी कई परेशानियां!

  • Updated: 01 Mar, 2017 06:32 PM
कच्चा अंकुरित अनाज खाने से भी होगी कई परेशानियां!

सेहत: स्प्राउट्स यानि अंकुरित चीजे, जैसे चना, दाल अन्य आदि। ज्यादातर लोग इनको कच्चा ही खाना पसंद करते है, लेकिन क्या आपको पता है अंकुरित अनाज को इस तरह कच्चा ही खाने से कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती है। एक शोध के अनुसार अंकुरित अनाज में नमी होने के कारण इनमें साल्मोनेला, ई.कोली और लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया पनपने लगते है, जो कई तरह की बीमारियां का खतरा बन जाते है। आइए जानते है कैसे।
 


1. इंफैक्शन

कच्चे स्प्राउट्स में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होते हैं, जिनसे स्किन को इंफैक्शन का खतरा बना रहता है। 

 

2. फूड पॉइजनिंग

अंकुरित चीजों में मौजूद लिस्टीरिया बैक्टीरिया फूड पॉइजनिंग की प्रॉबल्म के बढ़ावा देते है। 

 

3. किडनी डिजीज 

ज्यादा मात्रा में अंकुरित चीजें खाने से इसमें मौजूद लिस्टीरिया बैक्टीरिया किडनी पर बुरा प्रभाव डालते है, जिससे किडनी डिजीज की आंशका बढ़ जाती है। 

 

4. टायफॉयड  

कच्चे स्प्राउट्स में साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया टायफॉयड  की समस्या को बुलावा देते है। 

 

5. यूरिनरी ट्रैक्स इंफैक्शन 

कच्चे स्प्राउट्स में मौजूद ई कोली वायरस बॉडी में जाकर यूरिनरी ट्रैक्स इंफैक्शन की आंशका बढ़ा देता है।  
 

Related News