24 APRWEDNESDAY2024 7:32:42 PM
Nari

दुनिया की सबसे कम हाइट वाली मॉडल!

  • Updated: 04 Dec, 2016 04:29 PM
दुनिया की सबसे कम हाइट वाली मॉडल!

कई लड़कियों को मॉडलिंग का शौक होता है लेकिन अपनी हाइट कम होने के कारण वह मॉडलिंग करियर नहीं चुनती। आपने भी लंबी हाइट वाली मॉडल्स को ही देखा होगा लेकिन एक एेसी मॉडल भी है जिनकी हाइट सिर्फ 4 फीट है। जी हां, अमांडा लॉय दुनिया की सबसे छोटी मॉडल है। 

24 साल की अमांडा लॉय एरिजोना की रहने वाली है। कम हाइट के होते हुए भी वह मॉडिलंग करती है। इनका वजन 32 किलो है। वास्तव में अमांडा Hypochondroplasia नामक बीमारी से पीड़ित है। वह इस बीमारी के साथ ही पैदा हुई थी। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर का कोई अंग बाकी अंगों की अपेक्षा कम बढ़ पाता है। किसी ने सही ही कहा है अगर हौसलें बुंलद हो तो कोई भी आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकता। अमांडा अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए दिन के 14 घंटे जिम में बिताती है। 2014 में उसने यूएसए फिगर कॉम्पिटीशन में भाग लिया था। 
 

Related News