19 APRFRIDAY2024 2:20:29 AM
Nari

यहां समुद्री गाय से मिलने दूर-दूर से आते हैं लोग!

  • Updated: 28 Dec, 2016 06:34 PM
यहां समुद्री गाय से मिलने दूर-दूर से आते हैं लोग!

ट्रैवलिंग:  दुनिया भर में बहुत सारे चिड़ियाघर हैं जहां पर पक्षियों से लेकर जंगली जानवरों को सुरक्षित रखा जाता हैं। ऐसी बहुत सारी प्रजातियां हैं जिन्हें चिड़ियाघर के माध्यम से बचाया जा रहा है। इनके साथ मौज मस्ती करने के लिए लोग चिड़ियाघर में आते हैं। भारत में अप्पू घर में आपको बहुत तरह के जीव-जंतु देखने को मिलेगी लेकिन जिस चिड़ियाघर की बात हम कर रहे हैं वह अमेरिका में है। यहां हर समय टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है। खास बात यह है कि यहां टूरिस्टों को समुद्र में शांत और विशाल जीव के नजदीक जाने का मौका मिलता है। इस समुद्री जीव को मैनेटी यानी समुद्री गाय कहा जाता है। यह जगह सिट्रस काउंटी में मौजूद है जो फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर है, जहां ऑरलैंडो की मदद से आसानी से पहुंचा जा सकता है।


सर्दियों में इस जगह का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है, यानी सर्दी के मौसम में सिट्रस काउंटी घूमने का एक अलग ही मजा है। सर्दी के मौसम में हजारों मैनेटी क्रिस्टल रिवर नैशनल वाइल्डलाइफ रैफ्यूज में एकत्र होते हैं। माना जाता है कि समूचे गोलार्ध में मैनेटी का सबसे बड़ा जमावड़ा यहीं होता है। इनकी इतनी तादाद देखकर ऐसा लगता है मानों मैनेटी को इंसानों के साथ समय बिताने में बहुत ही मजा आता है।


इन्हें देखने के अलावा यहां अन्य प्रजातियों को करीब से देखना, हाइकिंग, बाइकिंग, मछली पकड़ना, गोताखोरी आदि का मजा उठाया जाता है। यहां मौजूद चैसाहोविज़्तका नैशनल वाइल्डलाइफ रे़फ्यूज में 250 से भी अधिक तरह के पक्षी देखने को मिलते है। हालांकि यह इलाका खासकर लाल चोंच वाले कठफोड़वा और सारस के लिए जाना जाता है।

Related News