25 APRTHURSDAY2024 3:16:40 PM
Nari

अनोखा स्कूल, जहां बच्चों को दी जाती हैं सिगरेट ब्रेक! (Pics)

  • Updated: 24 Oct, 2016 02:14 PM
अनोखा स्कूल, जहां बच्चों को दी जाती हैं सिगरेट ब्रेक! (Pics)

स्कूल में बच्चों को लंच या शॉट ब्रेक दी जाती है ताकि वो फ्रेश हो सकें। कई बार जब बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता तो वो पानी या वाशरूम जाने का बहाना लगा कर क्लास से बाहर चले जाते हैं। आज हम आपको एक एेसे स्कूल के बारे में बताने जा रहे है जहां बच्चों को सिगरेट पीने का भी ब्रेक दिया जा रहा है। हम बात कर रहे है ब्रिटेन के कैंब्रिजशायर स्थित हनीहिल प्यूपिल स्कूल के बारे में। इस स्कूल में जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता, उन्हेें सिगरेट पीने की इजाजत दी जाती है ताकि उनका मूड ठीक हो सके। 

 

स्कूल में जब बच्चे पढ़ाई से बोर हो जाते है तो वो टीचर से पूछकर सिगरेट पीने चले जाते हैं। वहीं स्कूल का मानना है कि सिगरेट ब्रेक लेने से बच्चों का मूड फिर से फ्रेश हो जाता है और वो पढ़ाई में ज्यादा रूचि दिखाते हैं। कहा जाता है कि कई बच्चे मानसिक तनाव में जीते है और इससे निकलने के लिए उन्हें 10 मिनट का सिगरेट ब्रेक दिया जाता हैं। इस नियम का विरोध कई दूसरे स्कूल कर रहे हैं। स्कूल के इस नियम के बारे में जब उस क्षेत्र के अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने इस नियम को तुरंत रोकने को कहा गया। 

Related News