दुनिया में बहुत सी जगह ऐसी हैं जो किसी न किसी कारण मशहूर होती हैं। आज हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वो हैं भारत के अंडेमान और निकोबार के आयलैंड की जो चांदनी रात को एक-दूसरे से मिल जाते हैं और सुबह अलग हो जाते हैं। इन द्वीपों का नाम है राॅस और स्मिथ।
यह आयलैंड टूरिस्टों की खास पसंद में है। पर्यटक रॉस द्वीप से पैदल चलकर ही स्मिथ द्वीप पर चले जाते हैं। इन द्वीपों को रेत की एक छोटी सी पगडंडी अलग करती है लेकिन जब ज्वार भाटा आते हैं तो ऊंची-ऊंची पानी की लहरों से इन दोनो द्वीपों पर इतना पानी जमा हो जाता है कि रेत पानी में डूब जाती है और यह दोनों एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। सुबह होने पर अलग हो जाते हैं।
इन द्वीपों पर पक्षी भी बहुत आते हैं। जिस कारण यह पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। यहां पर सुबह के समय आप बहुत ही खूबसूरत और अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी देख सकते हैं।