24 APRWEDNESDAY2024 8:18:08 AM
Nari

कमाल के हैं ये रोमांटिक आइडियाज, बदल देंगे आपकी लाइफ

  • Updated: 04 Sep, 2017 01:11 PM
कमाल के हैं ये रोमांटिक आइडियाज, बदल देंगे आपकी लाइफ

रोमांस पति-पत्नी की लाइफ के सबसे अहम पलों में से एक हैं। पति-पत्नी एक गाड़ी के गो पहिए हैं,जिनमें संतुलन होना बहुत जरूरी है। एक का मिजाज अगर थोड़ा सा भी बदल जाए तो सारे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सभी चाहते हैं कि वह अपने पार्टनर के लिए सबसे खास हो। दूसरों से पहले अपने जीवनसाथी से हर बात शेयर करना से दिनों-दिन रिश्ता मजबूत होता जाता है। आप भी शादी के बाद अपने रिश्ते को हमेशा के लिए नए जैसा मजबूत बनाएं रखना चाहते हैं तो कुछ रोमांटिक आइडिया आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। 


1. छुट्टी को बनाएं खास
पति-पत्नी दोनों कामकाजी हैं तो हफ्ते बाद मिली अपनी छुटटी को खराब न करें। इस दिन पार्टनर की पसंद का नाश्ता बनाएं। पति भी पत्नी के साथ खाने में मदद कर सकता है। यह रोमांस का सबसे बढ़िया तरीका है। इस दौरान पत्नी के साथ छेड-छाड़ करें। उसे ऐसा फील करवाएं की वो आपके लिए कितनी स्पैशल है। 

2. जोक्स सुनाएं
फुर्सत के पलों का भी जमकर फायदा लें। दोनों एक-दूसरे को फनी जोक्स सुनाएं। इससे रोमांस हमेशा बरकरार रहेगा। 

3. एक-साथ जूस पीएं
हर समय झगड़ा करने से भी प्यार में दरार पड़नी शुरू हो जाती है। अपने प्यार से दोनों के रिश्तों के बीच की दरारों को मिटाएं। कोई ऐसा जूस बनाएं जो दोनों का फेवरेट हो। एक दूसरे की आंखों में आंखें डालते हुए इस जूस का मजा लें। 

4. कॉफी का फ्लेवर
पत्नी सारा दिन काम करके थक गई है तो रात को बैडरूम में जाने से पहले अपने हाथ ले बनी बढ़िया सी कॉफी उसे पिलाएं। 

Related News