19 APRFRIDAY2024 2:11:37 AM
Nari

सही ढंग से पकाएंगे मछली तो बचें रहेेंगे इसके पोषक तत्व

  • Updated: 16 Mar, 2017 11:35 AM
सही ढंग से पकाएंगे मछली तो बचें रहेेंगे इसके पोषक तत्व

सेहत : मछली में बहुत-से पौष्टिक आहार होते हैं। यह खाने में तो स्वाद होती ही है साथ में सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा-3 काफी मात्रा में पाया जाता है। दिमाग को तेज करने के लिए मछली बहुत जरूरी होती है। इससे आंखों की रोशनी और बाल खूबसूरत होते हैं। मछली के सारे पोषक तत्वों को पाने के लिए इसे अच्छी तरह से पकाना आना चाहिए। आइए जानिए इसको पकाने के सही तरीके

1. माइक्रोवेव में पकाएं
कई लोग मछली को फ्राई करके खाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन इससे मछली के सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसको माइक्रोवेव में पकाने से ज्यादा फायदा होता है। इससे एक तो यह जल्दी पक जाती है दूसरा यह सूखती नहीं।

2. ज्यादा पुरानी 
हमेशा एक दम ताजी मछली ही खानी चाहिए। कुछ लोग कई दिन पहले ही इसे खरीद कर फ्रिज में रख देते हैं जिससे इसके पोषण तत्व खत्म हो जाते हैं। ऐसे में इसको खाने का कोई फायदा नहीं होता।

3. अच्छे से साफ करना
मछली को पकाने से पहले इसे अच्छी तरह साफ करना चाहिए। थोडे़ से नमक और हल्दी को मछली के ऊपर मलें और 15 मिनट के बाद इसे पानी से धोएं। इससे मछली के अदंर के किटाणु खत्म हो जाते हैं।

4. नींबू का रस
इसमें मरकरी जैसे विषैले रसायन पाए जाते हैं इसलिए मछली को पकाते समय इसमें नीबूं का रस जरूर डालें। इससे काफी हद तक यह रसायन खत्म हो जाते हैं।

5. कम तेल 
मछली की सब्जी बनाने के लिए इसमें तेल का इस्तेमाल कम करना चाहिए। ज्यादा तेल में पका कर खाने से इससे सेहत को कोई फायदा नहीं होता।


 

Related News