25 APRTHURSDAY2024 11:50:37 PM
Nari

रणबीर कपूर की बहन ने आलिया को गिफ्ट किया इतना सस्ता ब्रेसलेट!

  • Updated: 02 Jun, 2018 11:35 AM
रणबीर कपूर की बहन ने आलिया को गिफ्ट किया इतना सस्ता ब्रेसलेट!

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपने और आलिया के रिलेशन के बारे में बताते हुए कहा कि अभी सब कुछ नया है इस बारे में बात करना थोड़ी जल्दबाजी होगी। 

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर को भी आलिया बेहद पसंद है। हाल में उन्होंने आलिया को एक गिफ्ट दिया। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर रिद्धिमा को थैंक यू भी कहा, उन्होंने लिखा कि मुझे बहुत प्यारा लगा, शुक्रिया रिद्धिमा इस बेहद खूबसूरत ब्रेसलेट के लिए।  रिद्धिमा कपूर से मिले इस खूबसूरत ब्रेसकेट के सेंटर में एक पन्ना स्टोन लगा हुआ है जिसके चारों ओर छोटे-छोटे डायमंड हैं।  
PunjabKesari
14 कैरेट गोल्ड और डायमंड के इस ब्रेसलेट की असली कीमत 27,810 रुपए है। आपको बता दे कि रिद्धिमा कपूर ज्वेलरी डिजाइनर है उनके पास इसी डिजाइनर में कई और ऑप्शन भी मौजद है।  आपको बता दें कि आलिया-रणबीर फिल्म  ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। सोनम कपूर की रिसेप्शन में भी दोनों एक साथ दिखाई दिए थे।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News