20 APRSATURDAY2024 11:31:25 AM
Nari

पिपंल्स हो या दोमुंहे बाल, एक ही रात में पाएं छुटकारा

  • Updated: 12 Jun, 2017 01:21 PM
पिपंल्स हो या दोमुंहे बाल, एक ही रात में पाएं छुटकारा

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : शहद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है। इसके अलावा शहद के इस्तेमाल से त्वचा और बालों की भी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानिए ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में जिसमें शहद एक ही रात में फायदा पहुंचाता है।

1. फटे होंठ
रूखे और फटे होंठों को ठीक करने के लिए रात को सोने से पहले कच्चे शहद की एक परत होंठों पर लगा लें। सुबह तक होंठ कोमल और मुलायम हो जाएंगे।

2. मुंहासे
PunjabKesari
मुंहासे होने पर कच्चे शहद को प्रभावित जगह पर लगाएं और ऊपर से बैंडेड के साथ त्वचा को ढक दें। रात पर लगाने के बाद सुबह पानी के साथ चेहरे को धो लें।

3. दो मुंहे बाल
PunjabKesari
शहद में जैतून का तेल मिक्स करें और रात को सोने से पहले इसे बालों के किनारों पर लगाएं। अगले दिन बाल धो लें इससे दो मुंहे बालों की समस्या दूर होगी।

4. चमकदार त्वचा
रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद में 2 चम्मच एलोवेरा जैल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाने से अगली सुबह तक त्वचा में निखार आ जाता है।

5. हेयर कलर
बालों का रंग बदलने के लिए चाय पत्ती के पानी में शहद मिलाएं और इससे बालों में स्प्रे करके शॉवर कैप से सिर को ढक लें। अगले दिन सिर धोने पर बालों में शाइन और हल्का भूरा रंग आ जाएगा।

6. दाग-धब्बे
चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए कच्चे और पक्के शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। रात भर लगाने के बाद दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे।

7. ब्लैक हैड्स
PunjabKesari
नाक के ब्लैक हैड्स को साफ करने के लिए शहद में नींबू का रस मिलाएं और सोने से पहले नाक पर लगाने से फायदा होता है।
 

Related News