19 APRFRIDAY2024 4:45:35 AM
Nari

पार्टनर के साथ शॉवर लेने से रिश्ता होता है मजबूत, जानिए इसके 10 फायदे

  • Updated: 06 Nov, 2017 05:58 PM
पार्टनर के साथ शॉवर लेने से रिश्ता होता है मजबूत, जानिए इसके 10 फायदे

रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बीताना करना जरूरी है लेकिन आज हम आपको रिश्ता बेहतर बनाने के लिए एक बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहें है। पार्टनर के साथ रोमांस और रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है उनके साथ शॉवर लेना। ऐसा करने से आपका रिश्ता बेहतर होने के साथ-साथ रोमांटिक भी हो जाएगा।
 

पार्टनर के साथ नहाने के फायदे
-
पार्टनर के साथ शॉवर लेने से दोनों में रोमांस बढ़ता है। ऐसे माहौल में आप पार्टनर के और भी करीब आ जाते है।

-बाथरूम में आस-पास कैंडल जलाकर और एसेंशियल ऑयल यूज करके आप इस एक्सपीरियंस को और यादगार बना सकते है।

-पानी के साथ प्यार भरी छेड़छाड़ से आप अपने पार्टनर के बोरिंग मूड़ को भी इंटरेस्टिंग बना सकते है।

-पार्टनर के साथ शॉवर लेने से आप उनके साथ ज्यादा कम्फर्टेबल हो जाते है।

-इससे आपका रिश्ता इतना मजबूत होता कि किसी तरह की गलतफहमी आपके बीच नहीं आती।

-दुनिया में सबसे पानी की सबसे ज्यादा बर्बादी लोग नहाते समय करते है। ऐसे में पार्टनर के साथ नहाते समय पानी की भी बचत होगी।

-अगर आप दोनों जॉब करते है तो सुबह पार्टनर के साथ शॉवर लेने से आपका टाइम भी बच जाएगा।

-कुछ लड़कियों को गलतफहमी होती है कि उनका पार्टनर उन्हें मेकअप के साथ ही पंसद करता है। ऐसे में पार्टनर के साथ बिना मेकअप के शॉवर लेने से आपका यह शक भी दूर हो जाएगा।

-पार्टनर का इंटिमेट होने का मूड न होने पर रात  को उनके साथ शॉवर लें। इससे उनका मूड बन जाएगा।

-पार्टनर के साथ शॉवर लेने से आप दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग बढ़ती है। इससे आप दोनों एक दूसरे के की बात को ज्यादा अच्छे से समझने लगते है।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News