20 APRSATURDAY2024 11:59:49 AM
Nari

क्या देवरानी-जेठानी में भी होती हैं प्यार भरी ये बातें?

  • Updated: 08 Mar, 2017 05:51 PM
क्या देवरानी-जेठानी में भी होती हैं प्यार भरी ये बातें?

रिश्ते-नाते: जब कोई लड़की पहली बार ससुराल में अपना एंट्री करती है तो उसके मन में एक डर लगा रहता है। वह ससुराल के सभी रिश्तों को अच्छे से निभा पाएंगी या नहीं। ससुराल में सास,ननद, देवर के बाद जो रिश्ता आता है वो देवरानी-जेठानी का होता है। अक्सर देखा जाता है कि देवरानी-जेठानी आपस में लडती-झगती रहती है। कुछ ऐसी देवरानी-जेठानी भी होती हो जो परिवार को आपस में जोड़े रखती है। अगर आपकी भी कोई देवरानी या जेठानी है तो उसके साथ अपना प्यारा रिश्ता बनाएं रखें।आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आप अपने देवरानी-जेठानी के रिश्ते को करवाहट से दूर रख सकती है और लोगों के लिए मिसाल बन सकती है। 


1. आपस में प्रेम 

आमतौर पर देखा जाता है कि देवरानी-जेठानी में प्यार नाम की कोई चीज ही नहीं होती। देवरानी जेठानी से घृणा करती है और जेठानी किसी ना किसी बहाने देवरानी से लड़ाई करती रहती है। ऐसे में उन दोनों के समझना चाहिए कि आपस में प्रेम की भावना रखें। एक-दूसरे लड़ने के बजाएं, खुशी से अपने रिश्ते को निभाएं। 

2. छोटी बहन समझें

जब देवरानी घर बहू बनकर आती है तो सभी बड़ी को छोड़ छोटी की तारीफे करने लगते है। ऐसे में जेठानी को उससे नफरत करने के बजाएं, यह सोचना चाहिए कि जब वह नई-नई ससुराल आई थी तो उससे के साथ भी ऐसा ही प्यार होता था। उसे अपनी छोटी बहन की तरह समझें। उसे खुशी को ही अनी खुशी बना लें। 

3. बेइज्जती का एहसास 

एक-दूसरे की बेइज्जती न करें। अगर देवरानी को कोई काम या बात समझ न आ रही हो तो जेठानी का फर्ज है कि उससे प्यार से वह काम या बात सिखाएं। उसको बेइज्जती का अहसास न दिलाएं।  

4. घर के काम मिल-जुल करें

अगर हर घर में देवरानी-जेठानी में घर के काम को लेकर लड़ाई-झगड़े सुनने को मिलते है।ऐसे में घर के काम को आपस में बांट लें। इससे लड़ाई-झगड़े का झंझट ही मिट जाएंगा। 

5.चाची-ताई का रिश्ता निभाएं 

बच्चों के साथ चाची-ताई का रिश्ता ठीक से निभाएं, आखिर बच्चे तो नादान होते है। अपने कड़वाहट को बच्चों में जाहिर न होने दें। उल्टा उनको एक-दूसरे से प्यार और चीजों को शेयर करना सिखाएं। इससे जिंदगी आसान बन जाएगी। 

6. एक-साथ शाॉपिंग 

एक-साथ शाॉपिंग करने जाएं, खुब मस्ती करें। मुश्किल के समय में एक-दूसरे का पूरा-पूरा साथ दें। 

Related News