24 APRWEDNESDAY2024 1:12:32 AM
Nari

Painful Periods से राहत दिलाएंगे ये 2 नुस्खे!

  • Updated: 05 Feb, 2017 03:32 PM
Painful Periods से राहत दिलाएंगे ये 2 नुस्खे!

पेरेंटिंग: पीरियड्स का समय हर महिला के लिए काफी मुश्किल होता हैं। इन दिनों महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें पीरियड्स में होने वाले दर्द से होती है। पीरियड्स में होने वाले दर्द से कई बार महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती है। अगर आप भी उन दिनों में इस समस्या से परेशान रहती है तो आज हम आपके लिए एक आसान का उपाय लेकर आए है। 

 

1. अदरक

पीरियड्स के दर्द को खत्म करने में अदरक एक दवाई की तरह काम करता है। इसके लिए एक गिलास पानी में अदरक डाल कर उबालें। पानी अच्छी तरह उबालने के बाद इसे छान लें। अब इस पानी को दिन में 2 बार पीएं। इससे आपको दर्द से आराम मिलेगा। इसके अलावा पीरियड्स के दिनों में ज्यादा अदरक वाली चाय पीएं। पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए अदरक-सोंठ सूप पीएं। इसके लिए अदरक के टुकड़े,सोंठ और गुड़ को गर्म कर सूप बनाएं। हल्का ठंडा होने पर पीएं। इससे दर्द दूर होगा।

2. केले का फूल

केले के फूल का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का लेवल बेहतर होता है। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द के लिए केले का फूल काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए केले के फूल को पकाकर उसे दही के साथ खाएं। इससे पीरियड्स में होने वाले दर्द से निजात मिलेगा। इसे अलावा जिन महिलाओं के पीरियड्स न हो उन्हें भी केले के फूल का सेवन करना चाहिए। केले का फूल खून की कमी को पूरा करता है।
 

Related News