25 APRTHURSDAY2024 9:32:33 AM
Nari

अच्छा! तो इसलिए लड़कियां ठुकरा देती हैं शादी का ऑफर

  • Updated: 29 May, 2018 01:59 PM
अच्छा! तो इसलिए लड़कियां ठुकरा देती हैं शादी का ऑफर

अपनी आजादी और टेंशन फ्री हर कोई रहना पसंद करता है। शायद यही वजह है कि कुछ लड़कियां अपनी शादी को लेकर कोई कमिटमेंट पसंद नहीं करती। जब कोई लड़की शादी से न कर देती है तो लोग उसपर कई सवाल उठाने लगते हैं। कोई उनकी इस बात को यह सोचकर नजरअंदाज कर देता है कि यह तो वैसे ही बोल रही है लेकिन कई उनके कैरेक्टर पर ही सवाल उठाने लगती है लेकिन कोई उनकी बात समझने की कोशिश ही नहीं करता। आज हम आपको उन्हीं वजहों के बारे में बताएंगे, जिनके चलते लड़कियां शादी करने से मना कर देती है। 

 

PunjabKesari

1. हर किसी को चाहिए आजादी
आजादी केवल लड़कों ही नहीं, लड़कियां भी चाहती है। फिर वह रिलेशनशिप में हो या किसी और मामले में। लेकिन लड़कियों को तो बचपन से ही यह सिखाया जाता है कि शादी के बाद उन्हें ससुरालवालों के हिसाब से चलना होगा। शायद इसी वजह से वह शादी के बंधन में बंधना पसंद नहीं करती और खुद आत्मनिर्भर रहना चाहती है। 

 

2. सभी को चाहिए परफैक्ट जीवनसाथी  
पहले समय में होता था कि पेरेंट्स अपने बच्चों का रिश्ता खुद तैय कर देते थे और लेकिन जमाने के साथ बच्चों की सोच भी बदल गई है। आज लड़का-लड़की शादी से पहले ही एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते है, तब जाकर अपना लाइफ पार्टनर चुनते है। इसलिए लड़किया अपना मर्जी की पसंद को लड़का न मिलने पर भी शादी नहीं करती। 

 

3. शादी से पहले बेहद करियर
वो समय गया, जब केवल लड़कों का करियर मायने रखता था लेकिन आज लड़कियां आत्मनिर्भर रहना पसंद करती है। जब तक वह अपना बेहद करियर नहीं बना लेती, तब शादी नहीं चाहती। 

 

4. सही समय पर चाहिए बच्चे
शादी के बाद अक्सर रिश्तेदार बच्चा पैदा करने का दबाव बनाने लगते है लेकिन लड़कियां पहले अपने करियर पर फोकस करना चाहती है और बाद में घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभालने के बारे में सोचती है। शायद यही वजह है कि लड़किया शादी को मना कर देती है। 

 

5. दहेज देकर नहीं शादी
लड़की चाहे नौकरीपेशा हो या ना हो पर देहज देकर वह शादी नहीं करना चाहतीं। वैसे तो इस मामले में लड़के भी काफी समझदार हो गए है लेकिन फिर भी कुछ जगहों पर शादी के लिए दहेज मायने रखा जाता है, जिस वजह से लड़कियां शादी करने से ही इंकार कर देती हैं। 

 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News