20 APRSATURDAY2024 12:47:21 PM
Nari

मॉडर्न रिलैशन टूटने की है ये 5 वजहें

  • Updated: 06 Feb, 2017 06:41 PM
मॉडर्न रिलैशन टूटने की है ये 5 वजहें

रिलेशनशिप: मॉडर्न समय में लोगों का लाइफस्टाइल भी काफी बदलता जा रहा है।आज की युवा पीड़ी के लिए प्यार से जुड़ी कोई बाते मायने नहीं रखती। आज की जेनरेशन प्यार कर सकती है लेकिन  उसकोे संभालने का जिम्मा नहीं लेती। प्यार को आज सोशलमीडिया के ट्रिक्स तैय करने लगे है। शायद यहीं वजह है कि युवा अपना प्यार संभाल नहीं पाते। आइए जानते है ऐसे ही कारण, जो मॉडर्न रिलैशन को बनाते है असफल । 

 


1. रिश्तों के लिए तैयार न होना

रिश्तो को न संभालने का एक कारण यह भी है कि हम लोग रिश्ते बनाने के लिए तैयार ही नहीं होते। हम लोग सब कुछ आसानी से पाना चाहते है, इसके लिए समझौता नहीं करना चाहते । किसी तरह के बंधन में बंधना नहीं चाहते, बोरिंग लाइफ से बचना चाहते है। जीवनभर के लिए साथ नहीं बल्कि पलभर की खुशी ढूंढते है।  जैसे-जैसे जिम्मेदारियां बढ़ने लगती है, प्यार कम होने लगता है। 

2. किसी चीज के लिए सब्र न करना 

आज की युवा सब्र करना नहीं जानती, बस सब आसानी से लेना चाहती है, यहीं वजह कि पार्टनर का साथ अलग-अलग कर देती है। रिश्तों के टूटने पर दिल नहीं टूटते और जिद्द के साथ आगे बढ़ने की करते है।  

3. जीवन में परिर्वतन 

आज की जेनरेशन अपना एक दिन का समय एक के साथ न बिताकर बल्कि की लोगों से बिताना चाहते है। इसका मतलब है कि वो अपनी लाइफ में परिर्वतन चाहते है। वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानने की और मिलने में यकीन रखते है। 

4. टेक्नॉलजी एंड प्रैक्टिकल लोग

तकनीकि ने हमे एक दूसरे के इतना दूर कर दिया है कि लोग एक-दूसरे से मिलने से ज्यादा वॉयस मेसेज, चैट आदि का सहारा लेने लगे है।  इसके जरिए हम लोग एक-दूसरे को इतना जान जाते है कि बाद में ज्यादा बात करने की जरूर ही नहीं पड़ती। 

5. संबंध बनाना 

अपने आप को मॉडर्न साबित करने के लिए संबंध बनाना उसके अलावा प्यार कुछ भी नहीं रह गया है। आजकल लोग संबंध पहले और प्यार हुआ या नहीं उसके बारे में बाद में सोचते है। यहीं कारण है कि मॉडर्न रिलैशनशिप में असफलता ने अपनी जगह बना ली है।
 

Related News