20 APRSATURDAY2024 8:41:42 AM
Nari

सीजेरियन डिलीवरी के बाद होने वाले 8 बदलाव,पहले से ही जानें

  • Updated: 27 Jan, 2017 04:33 PM
सीजेरियन डिलीवरी के बाद होने वाले 8 बदलाव,पहले से ही जानें

पेरेटिंगः शादी के बाद मां बनने का सपना हर लड़की देखती है। परिवार को बढ़ाने के लिए और बच्चे को जन्म देने के लिए लड़की को न जाने किस-किस तरह की तकलीफ से गुजरना पड़ता है। यह जरूरी नही की हर औरत की डिलीवरी नार्मल ही हो। कुछ औरतों की प्रैग्नेंसी में किसी तरह की मुश्किल आने पर सीजेरियन करवाना जरूरी हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि पहले से ही सी -सैक्शन के बारे में जानकारी हो। जिससे बाद से ही आप अपने आपको आने वाली परेशानियों के लिए तैयार कर पाएंगी। आइए जाने ऑपरेशन के बाद आने वाली कुछ मुश्किलों के बारे में

1. कैथीटेराइजेशन
सीजेरियन के बाद उठने-बैठने में बहुत परेशानी आती है। स्टीच की खास केयर भी करनी पड़ती है ताकि आगे चलकर किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। इसी लिए डॉक्टर यूरिन के लिए कैथीटेराइजेशन का इस्तेमाल करते हैं। जिससे मां को बाथरूम जाने के लिए भी उठना न पड़े। 

2. सीजेरियन निशान
सीजेरियन में बच्चे को जन्म देने के बाद मां के पेट के नीचे की तरफ त्वचा पर निशान महसूस करती है। इस सीजेरियन निशान के बारे में आपको डीलीवरी से पहले ही पता होना चाहिए। 

3. इंजैक्शन
ऑप्रेशन के पहले और बाद में डॉक्टर जरूरत पड़ने पर इंजैक्शन का सहारा लेते हैं। जिससे रिकवरी जल्दी होने लगती है। 

4. पाखाना जाना
आप्रेशन के बाद पहली बार बाथरूम जाने में भी दर्द होता है लेकिन धीरे-धीरे यह ठीक हो जाता है। पहली बार मां बनने जा रही है तो इस बार का पहले से ही पता होना जरूरी है।

5. चलने में परेशानी
सी सैक्शन के बाद आपको कुछ दिनों के लिए चलने में परेशानी हो सकती है। रोजाना छोटे-छोटे कदम चलने से कोई परेशानी नही होती। 

6. शारीरिक संबंध
बच्चे को जन्म देने के बाद साथी के साथ संबंध बनाते समय दर्द भी हो सकती है। इसके लिए पहले से जानकारी होना जरूरी है। 

7. हिलना-जुलना
ऑप्रेशन करते समय बेहोश या सुन्न करने के लिए कुछ इंजैक्शन लगाए जाते हैं। जिसका असर धीरे-धीरे खत्म होता है। कुछ महिलाओं को इस ऑप्रेशन के एक दम बाग हिलने जुलने में परेशानी हो सकती है। 

8.ब्लीडिंग
डिलीवरी चाहे नॉर्मल हो या सीजेरियन, बच्चे को जन्म देने के बाद कुछ दिनों या हफ्तों तक ब्लीडिंग होती है। इसके लिए होने वाली मां को पहले से ही तैयार रहना चाहिए।

Related News