18 APRTHURSDAY2024 9:05:46 AM
Nari

चूहे को घर में घुसने नहीं देंगे ये घरेलू नुस्खे

  • Updated: 25 Mar, 2018 11:54 AM
चूहे को घर में घुसने नहीं देंगे ये घरेलू नुस्खे

चूहे का घर में आना किसी आफत से कम नहीं होता। घर में रहने वाले लोगों को यह चिंता सताने लगती है कि कहीं वह जरूरी कागज, कपड़े या घर के किसी अन्य सामान को खराब न करे दे। इसके अलावा यदि चूहा कमरे के किसी कोने में मर जाए तो पूरे घर में बदबू फैल जाती हैं। मगर अब इनसे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं। अाज हम अापको एेसे टिप्स बताएंगे जिससे अाप अपने घर को चूहों से बचा सकते हैं।

 


1. तेज पत्ता

PunjabKesari
तेज पत्ते का इस्तेमाल वैसे तो खाने में खुशबू और स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता  है। मगर बहुत कम लोग जानते होगें कि इसने चूहों को आसानी से घर के बाहर किया जा सकता है। 

 

2. पुदीने का तेल 
चूहे को घर से बाहर निकालने के लिए रूई में पुदीने का तेल लगाकर वहां रख दें जहां से चूहा घर में आता है। पुदीने की गंध से चूहा घर के अंदर नहीं आएगा। इस तरह पुदीने का इस्तेमाल करके चूहे को आसानी घर से बाहर किया जा सकता है।

 

3. काली मिर्च

PunjabKesari
कीटनाशक स्प्रे बनाने के लिए पानी और काली मिर्च मिलाएं। इसको चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाते हैं।

 

4. प्याज की गंध 
प्याज की गंध बहुत ही गंदी होती है। इसकी स्मेल से चूहे दूर भागते हैं। चूहे को घर से भगाने के लिए प्याज को उस जगह पर रख दें जहां आप ने उसको देखा हो। कुछ समय के बाद चूहा प्याज की गंध से दूर भागता हुआ घर से बाहर चला जाएगा। 

 

5. मनुष्य के बाल
आप सोच कर हैरान हो जाओगे कि इंसान के बालों को देखकर चूहे घर से दूर भाग जाते हैं। बालों को बाहर फेकने के बजाय चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे।  

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News