23 APRTUESDAY2024 11:39:32 PM
Nari

कभी साैतेले पिता ने किया था ट्रार्चर! अाज है टॉप की रॉकस्टार

  • Updated: 05 Aug, 2017 06:26 PM
कभी साैतेले पिता ने किया था ट्रार्चर! अाज है टॉप की रॉकस्टार

समाज में अाए दिन महिलाअाें के साथ हिंसा की खबरें पढ़ने काे मिलती है। इनमें ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के हाेते हैं। लेकिन क्या अाप जानते हैं कि अाम महिलाएं ही नहीं, बॉलीवुड की कई हस्तियां भी हिंसा का शिकार हाेने से नहीं बच पाएं। बॉलीवुड हिप हॉप क्वीन हार्ड कौर भी इस हिंसा के दाैर से गुजर चुकी है। बावजूद इसके उन्हाेंने जिस तरह खुद काे स्टैंड किया, वह सच में काबिले तारीफ है। वह उन महिलाअाें के लिए मिसाल है जाे घरेलू हिसा का शिकार हाेने के बाद जिंदगी से अास ही छाेड़ देती है।

जानें क्याें हैं महिलाएं के लिए मिसालः-

- 29 जुलाई 1979 काे जन्मीं हार्ड काैर का असली नाम तरण कौर ढिल्लन है। 1984 के दंगों में पिता की माैत के बाद उनकी जिंदगी में एक के बाद एक कुछ एेसा हाेता गया, जिसने उनकी जिंदगी काे और भी मुश्किल बना दिया। 
PunjabKesari
- घर से निकाले जाने के बाद उनकी मां अपने 2 बच्चाें के साथ मायके अाकर रहने लगी। बच्चाें के भविष्य काे देखते हुए उन्हाेंने एक ब्रिटिश सिटीजन से दूसरी शादी कर ली और इंग्लैंड शि‍फ्ट हो गईं। लेकिन सौतेले बाप ने उनकी मां को आए दिन पीटना शुरू कर दिया। करीब 6 साल से अपनी मां और खुद के साथ हुए एेसे बर्ताव काे वह बर्दाश नहीं कर पाई और मां काे साथ लेकर घर छाेड़ दिया।
PunjabKesari

- ब्रिटिश मूल के बच्चों के साथ मिक्सअप होने में भी उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वह स्कूल में दो चोटियां बनाकर जाया करती थीं, जिस वजह से उनका मजाक उड़ाया जाता था। 

- उन्हें ब्रिटि‍श एक्सेंट नहीं आता था जिसके चलते लाेग उन पर हंसते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपने इंग्लिश पंजाबी रैप्स से यूएस चार्टबीट में भी जगह बनाई और पॉप म्यूजिक को हिट बनाया।
PunjabKesari
- शुरुअात में हार्ड कौर ने क्लब्स में गाना शुरु किया था। उस समय उन्हें ये कहा गया कि 'इंडियन गर्ल रैप करेगी'। लेकिन उन्हाेंने हार नहीं मानी और अाज उनकी मेहनत सभी के सामने है। 

Related News