18 APRTHURSDAY2024 10:59:21 AM
Nari

राइन्स एंड ओट्स कुकिज

  • Updated: 21 Feb, 2018 01:38 PM

बिस्किट के बिना चाय पीने का स्वाद ही नहीं आता। कुकिंज अगर मैदे की बजाय ओट्स के साथ ड्राई फ्रूट के साथ बने हो तो यह सेहत के लिए भी हैल्दी होते हैं। आज हम आपको घर पर ही आसानी से किशमिश और ओट्स कुकिज बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। 

 

सामग्री
किशमिश- 200 ग्राम
गर्म पानी- 500 मि.ली
मक्खन- 150 ग्राम
ब्राउन शूगर- 150 ग्राम
वनिला एक्ट्रेक्ट- 1 टीस्पून
आटा- 200 ग्राम
ओट्स- 200 ग्राम
बेकिंग सोडा- 1/2 टीस्पून

 

विधि
1. सबसे पहले 500 मि.ली गर्म पानी में किशमिश को 10 मिनट के लिए भिगो कर रखें।
2. एक बाउल में 150 ग्राम मक्खन और 150 ग्राम ब्राउन शूगर को डाल कर मिक्स कर लें। 
3. अब 1 टीस्पून वनिला एक्स्ट्रेक्ट, 200 ग्राम आटा, 200 ग्राम ओट्स और 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। 
4. इसके बाद अब इसमें पहले से भिगो कर रखी हुई किशमिश को भी इसमें मिला दें। 
5. इस मिक्सचर को हाथ में लेकर गेंद की शेप बनाएं। फिर इसे बेकिंग ट्रे पर रख कर दबा दें। 
6. अब इसे ओवन में 320°F/160 °C पर 15 मिनट तक पकाएं और फिर सर्व करें। 

Related News