24 APRWEDNESDAY2024 10:54:51 AM
Nari

रात को तकिए के नीचे रखें लहसुन की 1 कली, फिर देखें कमाल

  • Updated: 23 Aug, 2017 10:36 AM
रात को तकिए के नीचे रखें लहसुन की 1 कली, फिर देखें कमाल

व्यस्त और तनावपूर्ण जिंदगी में हर वक्त थकावट का एहसास होता रहता है। सारा शरीर दर्द करने लगता है जिस वजह से रात को अच्छे से नींद नहीं आती। बहुत से लोग रात को अच्छी नींद लेने के लिए दवाईयों का सेवन करते है जिनका स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपको भी अनिद्रा की समस्या रहती है तो हम आपको एक साधारण सा तरीका बताएंगे, जो काफी असरदार साबित होगा। 

 

तकिए के नीचे रखे लहसुन 
आपने अक्सर अपने पुराने बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि लहसुन का एक कली तकिए के नीचे रख कर सोना चाहिए लेकिन क्या आप जानते है वह ऐसा क्यों कहा करते थे। दरअसल, लहसुन की कली तकिए के नीचे रखकर सोने से बहुत से फायदे होते है। इसलिए बेहतर होगा कि आप भी इस प्रक्रिया का ट्राई करके जरूर देखें। 

 

अनिद्रा की समस्या

PunjabKesari
अगर आपको रात को नींद न आने की समस्या रहती है तो रात को अपने तकिए के नीचे लहसुन की एक कली रख सोएं। इससे नींद काफी अच्छी आती है। लहसुन में जिंक प्रचुर मात्रा में होता है जिसकी खुशबू दिमाग में सुरक्षा की भावना पैदा करती है। और दिमाग शांत होता है और नींद आने लगती है। 

 

थकावट
जाहिर है कि दिनभर की थकान के बाद अगर ठीक से नींद ली जाए तो थकावट झट से गायब हो जाती है। अगर आपको भी सारा दिन थकावट महसूस होती रहती है तो इस नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखे। 

 

शरीर में जिंक की कमी
लहसुन में जिंक प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर में होने वाली जिंक की कमी को भी पूरा कर देता है। इसलिए रात को जिंक की खुशबू शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। 

बुरे सपने आना बंद 
बहुत से लोगों को रात के समय बुरे-बुरे समपने आने लगते है। आपको भी यहीं प्रॉबल्म होती है तो यह नुस्खा काफी असरदार साबित होगा।

Related News