19 APRFRIDAY2024 8:16:59 PM
Nari

तकिए के नीचे रखें लहसुन की कली, कई हैल्थ प्रॉब्लम्स होगी दूर!

  • Updated: 08 Nov, 2017 07:08 PM
तकिए के नीचे रखें लहसुन की कली, कई हैल्थ प्रॉब्लम्स होगी दूर!

लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसी के साथ यह कई हैल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने में मददगार है। क्या आप जानते है रात को सोते समय  तकिए के नीचे लहसुन रखने से कई फायदे मिलते है। जी हां, इसमें मौजूद वोलेटाइट ऑयल की गंध नाक के रास्ते शरीर में जाती है जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। आइए जानें लहसुन को तकिए के नीचे रखकर सोने के फायदे

- भरपूर नींद लेने के लिए रात को सोने से पहले तकिए के नीचे लहसुन रखें। इससे ब्लड सकुर्लेशन बेहतर होता है और नींद अच्छी आती है। 

- लहसुन में मौजूद ऑयल की गंध से शरीर को गर्मी मिलती हैं, जिससे सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। 

- कुछ लोगों को मिर्गी की समस्या होती है। एेसे लोगों को तकिए के नीचे लहसुन जरूर रखना चाहिए। इससे दौरे का खतरा कम हो जाता है।

- इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और हृदय संबंधित समस्याएं नहीं होती। 

- लहसुन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी गंध से शरीर के बैक्टीरिया खत्म हो जाते है जिससे खुजली और पिंपल्स जैसी समस्या नहीं होती।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News