25 APRTHURSDAY2024 11:44:13 PM
Nari

Non-Veg नहीं, पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं ये Celebs

  • Updated: 29 Mar, 2017 12:29 PM
Non-Veg नहीं, पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं ये Celebs

लाइफस्टाइल:अच्छा दिखने के लिए अच्छा खाना जरूरी है। अगर हमारी डाइट प्रोपर होगी तभी चेहरे पर निखार आएगा। इसलिए अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
 
लोग अपने फेवरेट स्टार्स के ड्रैसिंग स्टाइल के साथ-साथ उनके डाइट चॉट को जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। लोगों का मानना है कि बॉलीवुड स्टार की फिटनेस के पीछे नॉन वेज खाना है लेकिन उनका यह सोचना बिल्कुल गलत हैै क्योंकि कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जो वेज खाना ही पसंद करते है। जी हां, वेज खाना खाकर भी भरपूर प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जा सकते हैं। आइए जानते है आपके फेवरेट एक्ट्रैस के डाइट चॉट के बारे में, जिसको फॉलो करके आप भी उन्हीं की तरह फिट दिख सकते हैं। 

 

1. अमिताभ बच्चन 
अमिताभ बच्चन इटली-सांभर के शौकीन हैं। उन्हें भिंडी की सब्जी, मूंग दाल और पालक पनीर खाना ज्यादा पसंद है। इसके अलावा वह रोजाना स्प्राउड्स खाना भी खाते है। 


2. अनुष्का शर्मा 
वह ज्यादा पनीर- दही और हरी सब्जियां खाना पसंद करती है। रोजाना प्रोटीन शेक पीना उन्हें अच्छा लगता है।


3. जैकलीन फिर्नांडीस 
यह ओट्स, ब्राउन राइस, तिल और ग्रीन सलाद खाना ज्यादा पसंद करती है। उन्हें तरह-तरह के सूप पीना भी पसंद है। वह ज्यादा तैलीय चीजों से परहेज ही रखती है। 
4. कंगना रानौट 
कंगना वेज पुलाव की ज्यादा शौकीन है। उन्हें ग्रिल्ड वेजिटेबल और सैंडविच खाना पसंद है। इसके अलावा कंगना को कश्मीरी फूड्स और चाट खाना ज्यादा पसंद है। 


5. करीना कपूर 
वह नारियल के साथ गुड़ और बाजरे की रोटी खाना ज्यादा पसंद करती है। उन्हें तिल के लड्डू से भी प्यार है। वहीं वह चावल और दही भी बड़े शौक से खाती है। 
 

Related News