20 APRSATURDAY2024 12:14:10 AM
Nari

बड़ी उम्र के पार्टनर के साथ आती हैं ये दिक्कतें

  • Updated: 27 May, 2017 03:31 PM
बड़ी उम्र के पार्टनर के साथ आती हैं ये दिक्कतें

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : कहते हैं कि प्यार कुछ नहीं देखता। जब प्यार होता है तो व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। एेसे ही लोग बिना कुछ देखे प्यार तो कर लेते हैं लेकिन बाद में बहुत सी परेशानियां आपस के रिश्ते को खराब कर देती है। आजकल ज्यादातर लड़कियां अपने से कहीं ज्यादा बड़े उम्र के मर्दों को अपना दिल दे बैठती हैं। हालांकि, अपने से बड़े उम्र के आदमी से शादी करते समय लोग यह भूल जाते हैं कि आगे चल कर इसका क्या परिणाम हो सकता है। अगर आप 20 साल के आस-पास हैं और 30 या उससे अधिक उम्र के आदमी को डेट कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक समस्या बनकर सामने आ सकता है।

PunjabKesari
1.सोच में फर्क
उम्र से बड़ा पार्टनर होने से दोंनों की सोच में बहुत फर्क होता है। दोंनों अपने अलग-अलग तरीकों से फैसले लेते है। जिससे दोंनों में तालमेल नहीं बैठता।
2. शरीरिक संबंध 

PunjabKesari
बड़ी उम्र के पुरूष सैक्स की इच्छा अधिक रखते हैं। ऐसे में आपका मूड न होते हुए भी वह आप के साथ जबरदस्ती कर सकते हैं, जो आप दोनों के बीच परेशानिया बढ़ा सकता है।
3. पेरेंट्स जैसा व्यवहार
उम्र से बड़ा होन के कारण वे आपकी केयर भी मां-बाप जैसी ही करेंगे। वह अक्सर आपको इस बात पर लेक्चर दे सकते हैं कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। जो कि आपको बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। उनका सोचने का तरीका उनकी उम्र के हिसाब से ही होगा। 
4. एडजस्टमेंट मुश्किल
आप कभी भी उन्हें अपनी परेशानियों को नहीं समझा पाएंगी। भले ही वह आपसे कहीं  ज्यादा तजुर्बेकार हों लेकिन उम्र के गैप के कारण वे आपकी परेशानी को समझने में हमेशा नकामयाब ही रहेंगे। यहां तक कि आपके और उनके कपड़ों को 
5. दोस्तों के साथ एडजस्ट करना मुश्किल
आपके पति की उम्र अधिक होने के कारण उनके दोस्त भी उम्रदराज होंगे। जिससे कि आप उनके दोस्तों के साथ घुल-मिल नहीं पाएंगी। जो कि आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। 

Related News