25 APRTHURSDAY2024 9:55:13 PM
Nari

स्किन से लेकर हेयर तक प्रियंका ने दिए ब्यूटी टिप्स, आप भी जान लें

  • Updated: 03 Mar, 2017 07:17 PM
स्किन से लेकर हेयर तक प्रियंका ने दिए ब्यूटी टिप्स, आप भी जान लें

ब्यूटीः प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड की फेमस हीरोइन है। वह अपनी स्किन और बालों का बहुत अच्छे से ख्याल रखती हैं। इसका यह मतलब नहीं कि वह अपनी स्किन और बालों के लिए मंहगे प्रोडक्ट्स सा इस्तेमाल करती हैं। हाल में ही प्रियंका ने अपने ब्यूटी सिक्रेट्स के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी स्किन के लिए होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। तो आइए जाने इनके ये ब्यूटी सिक्रेट्स। 

उबटन बॉडी स्क्रब
सामग्री
- बेसन
- नींबू का रस
- दही
-चंदन पाउडर
- हल्दी

विधि
एक बाउल में बेसन और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें दही डालें और पेस्ट तैयार कर लें। बाद में इसमें चंदन पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मिला लें। इस पेस्ट को अपनी बॉडी पर लगाएं और 30 मिनट के लिए एेसे ही रहने दें। बाद में पानी से साफ कर लें। 

दही स्कैल्प ट्रीटमेंट 
- दही
- शहद
- 1 अंडा

विधि
एक बाउल में दही, एक चम्मच शहद और 1 अंडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस पैक को अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट एेसे ही रहने दें। बाद में बालों में शैम्पू कर लें।

लिप स्क्रब
- ग्लिसरीन
- गुलाब जल

विधि
एक बाउल में ग्लिसरीन और कुछ बूंदे गुलाब जल की मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने लिप्स पर लगाएं और रगड़ें। इससे लिप्स सॉफ्ट होगें। 
 

Related News